Donald Trump Reciprocal Tariff: ट्रंप के 'पारस्परिक' टैरिफ का ऐलान, अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फायदा या नुकसान?

Donald Trump Reciprocal Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही एक बड़े और विवादास्पद फैसले का ऐलान करने वाले हैं, जिसे वे 'पारस्परिक' टैरिफ (Reciprocal Tariff) कह रहे हैं। इस फैसले का उद्देश्य अमेरिका में विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) को बढ़ावा देना और उन देशों को दंडित करना है, जो वर्षों से अनुचित व्यापारिक नीतियों का पालन कर रहे हैं। लेकिन अर्थशास्त्रियों का मानना है कि यह कदम अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी ला सकता है और दशकों पुराने व्यापारिक गठबंधनों को कमजोर कर सकता है।

अब सवाल यह है कि क्या यह नीति अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएगी या फिर यह वैश्विक व्यापार युद्ध की शुरुआत करेगी? जवाब तो आने वाले महीनों में ही मिलेगा, लेकिन फिलहाल यह फैसला पूरी दुनिया की नजरों में है। आइए विस्तार से समझते हैं...

Donald Trump Reciprocal Tariff

What is Reciprocal Tariff: क्या है 'पारस्परिक' टैरिफ और इससे क्या असर पड़ेगा?

ट्रंप प्रशासन ने यह साफ नहीं किया है कि ये नए टैरिफ किन देशों या उत्पादों पर लगाए जाएंगे, लेकिन संभावित रूप से ये ऑटोमोबाइल, स्टील, एल्युमीनियम, फार्मास्युटिकल्स, लकड़ी, तांबा और कंप्यूटर चिप्स जैसे उद्योगों को प्रभावित कर सकते हैं।

संभावित असर:

  • उच्च कीमतें: अगर, अमेरिका में आयातित वस्तुओं पर टैरिफ लगाया जाता है, तो इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ेगा। तेल, कपड़े, किराने का सामान, ऑटोमोबाइल और बीमा महंगे हो सकते हैं।
  • अमेरिकी कंपनियों पर दबाव: विदेशी उत्पादों पर टैरिफ लगने से अमेरिकी कंपनियों को महंगे कच्चे माल का सामना करना पड़ सकता है।
  • अन्य देशों की प्रतिक्रिया: यूरोपीय संघ और कनाडा ने संकेत दिए हैं कि वे भी अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी टैरिफ लगा सकते हैं, जिससे व्यापार युद्ध की संभावना बढ़ जाती है।
  • GDP में गिरावट: येल यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार, 20% टैरिफ से औसत अमेरिकी परिवार पर सालाना 3,400 से 4,200 डॉलर तक का बोझ बढ़ सकता है और आर्थिक वृद्धि लगभग 1% तक गिर सकती है।

क्या अमेरिकी कंपनियों को होगा फायदा?

ट्रंप प्रशासन का मानना है कि टैरिफ से अमेरिकी कंपनियों को फायदा होगा, क्योंकि इससे वे घरेलू उत्पादन बढ़ा पाएंगी और नई नौकरियां पैदा होंगी। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप के पहले कार्यकाल में इस तरह के टैरिफ लगाने के बावजूद अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कोई बड़ा उछाल नहीं आया था।

राजनीतिक विवाद और व्यापारिक सहयोगियों की नाराजगी

डेमोक्रेटिक नेता इस फैसले को अमीरों को फायदा पहुंचाने वाला कदम बता रहे हैं। सीनेट डेमोक्रेटिक लीडर चक शूमर ने कहा कि 'टैरिफ से जो पैसा आएगा, उसका इस्तेमाल अमीरों के लिए कर कटौती देने में किया जाएगा।'

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, 'यूरोप ने इस टकराव की शुरुआत नहीं की, लेकिन अगर जरूरत पड़ी, तो हम भी जवाबी कार्रवाई करेंगे।'

क्या होगा अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर असर?

अगर ट्रंप इस नीति को लागू करते हैं, तो इसका असर सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह दुनिया की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित कर सकता है। कई निवेशकों का मानना है कि यह टैरिफ अमेरिका में शेयर बाजार और उपभोक्ता खर्च पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+