VIDEO: तीखे सवालों से परेशान होकर इंटरव्यू बीच में छोड़कर भाग गए डोनाल्ड ट्रंप
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंटरव्यू की एक क्लिप जमकर ट्विटर पर वायरल हो रही है। इस क्लिप में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति ट्रंप को असहज सवालों के बीच इंटरव्यू बीच में छोड़कर जाते हुए देखा जा सकता है। अमेरिकी टीवी नेटवर्क सीबीएस के शो 60 मिनट्स में रविवार को डोनाल्ड ट्रंप का इंटरव्यू लिया गया। राष्ट्रपति ने शो को बीच में ही खत्म कर दिया और वह शो से उठकर चले गए। अब तक इस क्लिप को 40 लाख बार देखा जा चुका है।

Recommended Video
ट्रंप बोले-बाइडेन से नहीं पूछे जाते मुश्किल सवाल
रविवार को जो इंटरव्यू हुआ उसे जर्नलिस्ट लेस्ले स्थेल ने डोनाल्ड ट्रंप से सवाल-जवाब किए। वह सवाल पूछ ही रही थीं कि ट्रंप ने इसे खत्म करने के लिए कह दिया। लेस्ले ने ट्रंप से पूछा था, 'क्या आपको लगता है कि आपकी ट्वीट्स और लोगों के नाम से उन्हें बुलाने के तरीके से लोगों का आकर्षण आपके लिए खत्म हो रहा है?' इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, 'नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता है। मैं यहां नहीं होता अगर मेरे पास सोशल मीडिया नहीं होता। मीडिया फेक है। सच कहूं तो अगर मेरे पास सोशल मीडिया नहीं होता तो मैं अपनी आवाज ही नहीं उठा सकता था।' ट्रंप ने इस दौरान आरोप लगाया कि जो बाइडेन से कभी मुश्किल सवाल नहीं पूछे जाते हैं।
क्यों नाराज हो गए राष्ट्रपति ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि लेस्ले ने जिस तरह से उनसे इंटरव्यू के शुरुआत में पूछा कि क्या वह मुश्किल सवालों के लिए तैयार हैं, ये बात करने का कोई तरीका नहीं होता है। डोनाल्ड ट्रंप ने यह उस समय कहा जब लेस्ले ने उन्हें याद दिलाया कि देश के राष्ट्रपति जो बाइडेन नहीं हैं, डोनाल्ड ट्रंप हैं। यही वह पल था जब ट्रंप इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर चले गए। पिछले हफ्ते ट्रंप ने लेस्ले पर अपनी ट्वीट के जरिए कटाक्ष किया था। उन्होंने एक बिहाइंड द सीन वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में नजर आ रहा था कि टैपिंग के समय लेस्ले ने मास्क नहीं पहना हुआ था। ट्रंप ने लेस्ले को धमकी भी दी कि वह लेस्ले को दिए इंटरव्यू का वीडियो पोस्ट कर देंगे। उन्होंने इसे 'झूठा और पक्षपाती' करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications