Trump Impeachment: नैंसी पेलोसी ने ट्रंप को बताया 'राष्ट्र के लिए खतरा', महाभियोग पर बहस जारी

नई दिल्ली। Donald Trump Impeachment: अपने कार्यकाल में दूसरी बार महाभियोग का सामना कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ट्रंप समर्थकों द्वारा पिछले हफ्ते अमेरिकी कैपिटल (American Capitol) पर हिंसक हमले को लेकर आज अमेरिकी संसद (American parliament) में उनके खिलाफ महाभियोग सत्र की कार्यवाही शुरू की गई। सदन में बहस के दौरान यूएस हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा वार करते हुए उन्हें राष्ट्र के लिए खतरा बताया है।

us President Impeachment Nancy Pelosi tells Donald Trump threat to nation

बुधवार को राष्ट्रपति पद के अंतिम सप्ताह में डोनाल्ड ट्रंप के महाभियोग की मांग करते हुए हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने उन्हें अमेरिका के कैपिटल में 'सशस्त्र विद्रोह' के लिए जिम्मेदार ठहराया। नैंसी पेलोसी ने डोनाल्ड ट्रंप को अपने समर्थकों को उकसाने के लिए 'स्पष्ट और वर्तमान खतरा' बताया। अमेरिकी कांग्रेस की सबसे शक्तिशाली डेमोक्रेट नैंसी पेलोसी ने सप्ताह में दूसरी बार डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करते हुए सदन में कहा, 'उन्हें अवश्य पद से हटाया जाना चाहिए, जिस राष्ट्रपति को हम सभी प्यार करते हैं वह राष्ट्र के लिए खतरा है।'

बता दें कि ट्रंप पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे जिन पर दो बार महाभियोग लाया गया है। ट्रंप को दोषी ठहराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी, जिसका मतलब है कि कम से कम 17 रिपब्लिकन को सजा के पक्ष में वोट करना होगा। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 20 सीनेट रिपब्लिकन राष्ट्रपति को दोषी ठहराने के लिए तैयार हैं। सीनेट इस ट्रायल में इस बात पर भी वोट करवा सकती है कि ट्रंप फिर कभी राष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल ना हो पाएं। ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं दूसरी ओर होटल और रेस्टोरेंट की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा देने वाली एयरबीएनबी ने सुरक्षा कारणों के चलते जो बाइडेन के शपथ समारोह तक वॉशिंगटन डीसी के आसपास के सभी होटलों और रेस्टोरेंट की बुकिंग रद्द कर दी है।

यह भी पढ़ें: अमेरिकाः ट्रंप के खिलाफ निचले सदन में महाभियोग प्रस्ताव पास, 5 रिपब्लिकन सांसदों ने भी किया समर्थन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+