San Diego में खूनी हमला! मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत, हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया, 5 बड़े अपडेट

San Diego : अमेरिका में एक बार फिर से गन वायलेंस की घटना घटी है, जिसने आम लोगों से लेकर सियासी गलियारों तक हलचल पैदा कर दी है। यहां कैलिफोर्निया के सैन डिएगो स्थित सबसे बड़े इस्लामिक सेंटर के बाहर हुई अंधाधुंध गोलीबारी में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक सुरक्षा गार्ड भी शामिल था।

इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद, दो नाबालिग हमलावरों ने पास की गली में खुद को भी गोली मारकर खत्म कर दिया। अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई और स्थानीय पुलिस इसे Suspected Hate Crime मान रही है।

San Diego

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यह खूनी तांडव सोमवार दोपहर करीब 12 बजे से ठीक पहले तब हुआ जब लोग मस्जिद परिसर में दोपहर की नमाज अदा करने के लिए एकत्र हो रहे थे। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजने से वहां मौजूद नमाजियों और डे-स्कूल के बच्चों में चीख-पुकार व भारी अफरा-तफरी मच गई, जिससे पूरा परिसर दहशत में डूब गया।

हमले में किसी भी बच्चे को कोई आंच नहीं आई-पुलिस

सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख स्कॉट वाह्ल ने जानकारी दी कि हमले के तुरंत बाद भारी संख्या में पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मस्जिद के भीतर डे-स्कूल में पढ़ रहे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हमले में किसी भी बच्चे को कोई आंच नहीं आई।

अमेरिका में मस्जिद के बाहर गोलीबारी से हड़कंप, 3 लोगों की मौत

जांच के दौरान, पुलिस को मस्जिद की इमारत के बाहर तीन पुरुषों के शव मिले, जिन्हें नजदीक से गोलियों से भूना गया था। मृतकों में से एक मस्जिद का जांबाज सुरक्षा गार्ड था। अधिकारियों ने बताया कि इस बहादुर सुरक्षाकर्मी ने अपनी जान की बाजी लगाकर हमलावरों को मुख्य इमारत के भीतर घुसने से रोका था लेकिन खुद हमले का शिकार हो गया।

हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया, कार में मिले शव

हमले के कुछ ही देर बाद, जांचकर्ताओं को पास की एक सड़क पर खड़ी एक संदिग्ध कार के भीतर दो किशोरों के शव मिले, जिनकी उम्र 17 और 19 वर्ष बताई गई। पुलिस का मानना है कि ये दोनों ही मस्जिद पर गोलीबारी करने वाले मुख्य शूटर थे, जिन्होंने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी।

अमेरिका में धार्मिक स्थलों और अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाने वाले हमले लगातार सामने आ रहे हैं। एक नजर हाल ही में हुए हेट क्राइम पर

  • मिशिगन सिनेगॉग अटैक (मार्च 2026): मिशिगन के एक यहूदी उपासना स्थल पर वाहन चढ़ाने और गोलीबारी की घटना हुई। जांच एजेंसियों ने इसे यहूदी समुदाय के खिलाफ नफरत से जुड़ा हमला बताया।
  • पिट्सबर्ग में यहूदी युवक पर हमला: अमेरिका के पिट्सबर्ग में यहूदी युवक पर कथित एंटी-सेमिटिक हमला हुआ। अमेरिकी न्याय विभाग ने कई आरोपियों पर हेट क्राइम के तहत केस दर्ज किया।
  • मस्जिदों को निशाना बनाने की घटनाएं: अमेरिका में कई मस्जिदों पर हमले, तोड़फोड़ और धमकी की घटनाएं दर्ज की गई हैं। नागरिक अधिकार संगठनों के मुताबिक, इजरायल-हमास युद्ध के बाद मुस्लिम विरोधी घटनाओं में तेज बढ़ोतरी हुई है।

यह पढ़ें: PM Modi Awards List: नॉर्वे ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, 32 इंटरनेशनल अवार्ड के साथ रचा इतिहास
यह पढ़ें: PM Modi Awards List: नॉर्वे ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, 32 इंटरनेशनल अवार्ड के साथ रचा इतिहास
यह पढ़ें: Xi Jinping Taiwan Warning: 'ताइवान हमारा है और रहेगा', ट्रंप के वापस लौटते ही दहाड़ा चीन
यह पढ़ें: Xi Jinping Taiwan Warning: 'ताइवान हमारा है और रहेगा', ट्रंप के वापस लौटते ही दहाड़ा चीन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+