Aaj Ka Mausam: 43 डिग्री पर उबली दिल्ली, यूपी-बिहार में गर्मी का प्रकोप लेकिन 12 राज्यों में Rain Alert जारी

Aaj Ka Mausam: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक गर्मी का रौद्रा रूप देखने को मिल रहा है, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुतबिक 19 मई 2026 को भी देश के कई राज्यों में लोगों को हीटवेट का सामना करना पड़ेगा, हालांकि राहत की बात ये है कि मंगलवार को 12 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की आशंका है, जिससे तापमान में कमी आएगी।

आईएमडी का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 26 मई के आसपास केरल में दस्तक दे सकता है। अगले 12 घंटों में कई राज्यों में तूफानी बारिश होने की आशंका है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस वक्त आग का गोला बनी है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी में इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, जब शहर के सफदरजंग स्थित बेस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 43.4°C दर्ज किया गया। अगले चार दिनों के पूर्वानुमान से पता चलता है कि इन स्थितियों में कोई राहत नहीं मिलेगी; मौसम विभाग ने शहर के कुछ अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में 19 मई को अधिकतम तापमान 45°C पार कर सकता है।

उत्तर प्रदेश में सताएगी गर्मी

यूपी में सूरज की तपिश बढ़ती ही जा रही है, गर्मी से हाल बेहाल है तो वहीं मौसम विभाग ने 19 मई को मेरठ, मथुरा, आगरा, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश संभव है। 30-40 किमी/घंटे की हवाएं चलेंगी, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

बिहार में 19-20 मई को गया, पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया जैसे कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है । पटना में 19 मई को अधिकतम 37°C और न्यूनतम 29°C तापमान अनुमानित है।

पूर्वोत्तर भारत में रेन अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज भी बारिश की आशंका है, जिसके लिए Yellow अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में होगी बर्फबारी

नैनीताल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, ऋषिकेश, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। देहरादून में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में 19 मई को हल्की बारिश की संभावना है। शिमला, सोलन, कुल्लू, कांगड़ा समेत कई जिलों में हल्की बारिश-आंधी की चेतावनी है। 40-50 किमी/घंटे की हवाएं चलेंगी। मनाली में 19 मई को अधिकतम 14°C और न्यूनतम 3°C तापमान अनुमानित है।

दक्षिण भारत में भी मौसम रहेगा भीगा-भीगा

तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। IMD ने 19 मई को कोयंबटूर, तिरुप्पुर के पहाड़ी क्षेत्रों, नीलगिरी, थेनी, डिंडीगुल और मदुरै में भारी वर्षा होगी। चेन्नई में कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया। त्रिशूर-पलक्कड़ छोड़ 10 अन्य जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

राजस्थान के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी

IMD ने 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया। 19-23 मई तक पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में तापमान बढ़ेगा। जयपुर में अगले 3-4 दिनों में तापमान 1-2°C और बढ़ने का अनुमान है।

यह पढ़ें:Bihar में टूटने वाले हैं गर्मी के सारे रिकॉर्ड? पटना DM ने जारी किया बेहद सख्त आदेश, बदला गया स्कूलों का समय
यह पढ़ें:Bihar में टूटने वाले हैं गर्मी के सारे रिकॉर्ड? पटना DM ने जारी किया बेहद सख्त आदेश, बदला गया स्कूलों का समय
यह पढ़ें:Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में कल से शुरू होगा गर्मी का तांडव, मौसम विभाग ने जारी किया लू का यलो अलर्ट
यह पढ़ें:Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में कल से शुरू होगा गर्मी का तांडव, मौसम विभाग ने जारी किया लू का यलो अलर्ट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+