Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिकाः ट्रंप के खिलाफ निचले सदन में महाभियोग प्रस्ताव पास, 5 रिपब्लिकन सांसदों ने भी किया समर्थन

वॉशिंगटन। पिछले सप्ताह कैपिटल हिल (capitol violence) पर भीड़ के हमले में डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump)की भूमिका को लेकर अमेरिका के डेमोक्रेट के नियंत्रण वाले निचले सदन में उनके खिलाफ महाभियोग (impeachment) का प्रस्ताव पास हो गया है। वाशिंगटन के स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 9 बजे (भारतीय समय के हिसाब से शाम साढ़े सात बजे) हाउस की बैठक शुरु हुई।

US House of Representatives opened debate on a historic second impeachment of President Donald Trump

निचले सदन में इस प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। 215+ डेमोक्रेट सांसदों और 5 रिपब्लिकन सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग का समर्थन किया है। हाउस के प्रमुख नेता होयर का कहना है कि वह महाभियोग का आर्टिकल अमेरिकी सीनेट को तुरंत भेजेंगे। उच्च सदन यानी सीनेट की बैठक 19 जनवरी से निर्धारित है। सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के पास बहुमत नहीं है, लेकिन सीनेट के तीसरे सबसे वरिष्ठ रिपब्लिकन लिज चेनी ने महाभियोग का समर्थन करने की बात कही है। ट्रंप पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे जिन पर दो बार महाभियोग लाया गया है।

ट्रंप को दोषी ठहराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी, जिसका मतलब है कि कम से कम 17 रिपब्लिकन को सजा के पक्ष में वोट करना होगा। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 20 सीनेट रिपब्लिकन राष्ट्रपति को दोषी ठहराने के लिए तैयार हैं। सीनेट इस ट्रायल में इस बात पर भी वोट करवा सकती है कि ट्रंप फिर कभी राष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल ना हो पाएं। ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

वहीं दूसरी ओर होटल और रेस्टोरेंट की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा देने वाली एयरबीएनबी ने सुरक्षा कारणों के चलते जो बाइडेन के शपथ समारोह तक वॉशिंगटन डीसी के आसपास के सभी होटलों और रेस्टोरेंट की बुकिंग रद्द कर दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+