Punjab Weather Update: पंजाब के 22 जिलों में लू का अलर्ट! बठिंडा में पारा 47°C पहुंचा, जानें कब दस्तक देगा मान

Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 22 जिलों में 20 मई से 23 मई तक हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच चुका है, जबकि बठिंडा में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

punjab-weather-update-heatwave-alert

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पंजाब में 24 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिशा से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं के कारण राज्य में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। इसका सबसे ज्यादा असर मालवा क्षेत्र में देखा जा रहा है।

Heatwave Alert 22 Districts: इन 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के जिन जिलों में लू चलने की संभावना है उनमें:

  • फिरोजपुर
  • फाजिल्का
  • फरीदकोट
  • श्री मुक्तसर साहिब
  • मोगा
  • बठिंडा
  • बरनाला
  • मानसा
  • संगरूर
  • फतेहगढ़ साहिब
  • पटियाला
  • पठानकोट
  • गुरदासपुर
  • अमृतसर
  • तरनतारन
  • होशियारपुर
  • नवांशहर
  • कपूरथला
  • जालंधर
  • लुधियाना
  • रूपनगर
  • एसएएस नगर (मोहाली)

विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

बठिंडा बना सबसे गर्म शहर

18 मई को पंजाब के औसत तापमान में करीब 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रही। सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा कई जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार गर्म हवाओं और बारिश की कमी के कारण आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है।

पंजाब में मानसून कब देगा दस्तक?

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पंजाब में मानसून दो दिशाओं से प्रवेश करता है बंगाल की खाड़ी और अरब सागर। बंगाल की खाड़ी से आने वाला मानसून उत्तर प्रदेश और दिल्ली होते हुए पूर्वी पंजाब के जिलों जैसे पटियाला, मोहाली और रूपनगर में प्रवेश करता है।

वहीं अरब सागर की ओर से आने वाला मानसून राजस्थान के रास्ते दक्षिण और पश्चिमी पंजाब जैसे बठिंडा, फाजिल्का और फिरोजपुर तक पहुंचता है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल पंजाब में मानसून की एंट्री 30 जून से 5 जुलाई 2026 के बीच हो सकती है। हालांकि विभाग ने इस बार सामान्य से कम बारिश होने की आशंका भी जताई है, जिससे किसानों और जल संकट को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

Punjab CM Sehat Yojana: हाई BP मरीजों को राहत, जांच से लेकर इलाज तक मिलेगा बेहतर सहयोग
Punjab CM Sehat Yojana: हाई BP मरीजों को राहत, जांच से लेकर इलाज तक मिलेगा बेहतर सहयोग

चंडीगढ़ में स्कूलों के लिए हीट एडवाइजरी जारी

भीषण गर्मी को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के लिए विशेष हीट सेफ्टी एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि:

  • छोटे बच्चों को तेज धूप से बचाया जाए
  • खेल और आउटडोर गतिविधियां सुबह या छायादार जगहों पर करवाई जाएं
  • स्कूल परिसर में पर्याप्त और साफ पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
  • बच्चों को लगातार हाइड्रेट रहने के लिए प्रेरित किया जाए

इसके अलावा प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी बच्चे में हीट स्ट्रोक, चक्कर, कमजोरी या डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखें तो तुरंत मेडिकल सहायता दी जाए।

गर्मी से कैसे बचें? विशेषज्ञों की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है:

  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें
  • ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थ पिएं
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
  • बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें

लगातार बढ़ती गर्मी और लू ने पंजाब के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों में काम करने वाले किसान, मजदूर, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। अब लोगों की नजर मानसून पर टिकी है, लेकिन मौसम विभाग की कम बारिश की चेतावनी ने चिंता और बढ़ा दी है।

Aaj Ka Mausam: 43 डिग्री पर उबली दिल्ली, यूपी-बिहार में गर्मी का प्रकोप लेकिन 12 राज्यों में Rain Alert जारी
Aaj Ka Mausam: 43 डिग्री पर उबली दिल्ली, यूपी-बिहार में गर्मी का प्रकोप लेकिन 12 राज्यों में Rain Alert जारी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+