क्या हुआ Salman Khan की मां को? क्यों घबरा गईं? भाईजान के अकेलेपन वाले पोस्ट ने मचाया बवाल, जानें सच

Salman khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने उनके करोड़ों फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पोस्ट में उन्होंने Alone और Lonely के बीच फर्क समझाते हुए कुछ ऐसी बातें लिखी हैं, जिन्हें पढ़कर लोगों को लगा कि शायद सलमान खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर इमोशनल हो गए हैं।

क्या सलमान खान सिंगल लाइफ से परेशान हैं?
देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या सलमान खान अपनी सिंगल लाइफ और अकेलेपन से परेशान हैं। फैंस लगातार उनके पोस्ट पर कमेंट कर चिंता जाहिर करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि घर तक इसकी चर्चा पहुंच गई।

Salman khan

सलमान खान ने कहा- मैं अकेला कैसे हो सकता हूं?

-फैंस की बढ़ती चिंता के बाद सलमान खान ने एक और इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर पूरे मामले पर सफाई दी है। उन्होंने बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में बताया है कि लोग उनकी बात को गलत समझ बैठे हैं।

-सलमान खान ने नए पोस्ट में लिखा है कि वह अपने बारे में बात नहीं कर रहे थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इतनी बड़ी और मजेदार फैमिली के बीच रहने वाला इंसान भला अकेला कैसे हो सकता है।

'मैं अकेला हूं, कोई साथ नहीं रहना चाहता', क्या हुआ Salman Khan को? 60 साल में बिना 'पत्नी' परेशान हुए भाईजान!
'मैं अकेला हूं, कोई साथ नहीं रहना चाहता', क्या हुआ Salman Khan को? 60 साल में बिना 'पत्नी' परेशान हुए भाईजान!

-सुपरस्टार ने ये भी कहा कि कई बार लगातार लोगों के बीच रहने के बाद उन्हें सिर्फ थोड़ा Me Time चाहिए होता है और उसी भावना में उन्होंने वह पोस्ट शेयर किया था।

मां सलमा खान भी हो गई थीं परेशान

-सलमान खान ने अपने पोस्ट में ये भी खुलासा किया है कि उनके वायरल पोस्ट के बाद उनकी मां सलमान खान तक चिंतित हो गई थीं। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उनसे पूछा- क्या हुआ बेटा?

-सलमान खान ने फैंस से अपील करते हुए कहा कि हर बात को ब्रेकिंग न्यूज बनाने की जरूरत नहीं है और भाईजान ने सभी लोगों को Chill रहने की सलाह दी। एक्टर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग अब राहत की सांस ले रहे हैं।

आखिर क्या था सलमान खान का वायरल पोस्ट?

-दरअसल हाल ही में सलमान खान ने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। हालांकि तस्वीर से ज्यादा उसके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा था। भाईजान ने कैप्शन में लिखा था-अकेला रहना आपकी पसंद हो सकती है लेकिन तन्हाई तब महसूस होती है जब कोई आपके साथ रहना न चाहे।

-इस लाइन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। 60 की उम्र में भी सलमान खान का सिंगल स्टेटस हमेशा चर्चा में रहता है। ऐसे में फैंस को लगा कि एक्टर शायद अपनी निजी जिंदगी को लेकर इमोशनल हैं। यही वजह रही कि उनका पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया और हर तरफ उसी की चर्चा होने लगी थी।

फैंस ने ली राहत की सांस

सलमान खान की सफाई सामने आने के बाद उनके फैंस ने राहत महसूस की है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं कि वह अपने भाईजान को हमेशा खुश देखना चाहते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने सलमान खान के मजाकिया अंदाज और ईमानदार जवाब की भी जमकर तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+