कोरोना से जंग में अमेरिका ने खोला खजाना, भारत के लिए 2.9 मिलियन डॉलर पैकेज का ऐलान

अमेरिका ने खोला खजाना,भारत को कोरोना से जंग के लिए 2.9 मिलियन डॉलर

नई दिल्ली। दुनियभार के 64 देश कोरोना वारस की चपेट में है। चीन से शुरु हुई इस बीमारी ने अब दुनियाभर के देशों को अपने कब्जे में ले लिया है। सुपरपावर अमेरिका भी इस कोरोना वायरस की चपेट में है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अमेरिका ने अपना खजाना खोल दिया है। कोरोना वायरस से जूझ रहे अमेरिका ने इस संकट से निपटने के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। अमेरिका ने भारत समेत दुनिया के अन्य देशों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। अमेरिका खुद कोरोना वायरस की चपेट में है। वहां एक लाख से ज्यादा लोग करोना वायरस से संक्रमण से जूझ रहे हैं।

कोरोना संकट से जूझ रहे अमेरिका ने किया बड़े पैकेज

कोरोना संकट से जूझ रहे अमेरिका ने किया बड़े पैकेज


अमेरिका ने दुनियभर के 64 देशों के लिए 174 मिलियन डॉलर की सहायता राशि की घोषणा की है। उनमें वो देश शामिल है, जहां कोरोना वायरस का ज्यादा संकट है। इसमें भारत भी शामिल है। भारत के लिए अमेरिका ने 2.9 मिलियन डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा की है। अमेरिका ने लगभग 13 अरब रुपए के पैकेज की घोषणा की है, जिसमें से भारत के लिए 2.9 मिलियन डॉलर आवंटित किए गए हैं।

भारत को 2.9 मिलियन डॉलर का पैकेज

भारत को 2.9 मिलियन डॉलर का पैकेज

आपको बता दें कि अमेरिका ने इससे पहले फरवरी में भी 100 मिलियन डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा की है। अब एक बार से कोरोना संकट से जूझ रहे देशों के के लिए 174 मिलियन डॉलर की ये राशि घोषित की है। भारत को 2.9 मिलियन डॉलर की यह सहायता राशि लैब, नए मामलों का पता लगाने में, कोरोना मरीजों की निगरानी करने के अलावा कोरोना वायरस के खिलाफ टेक्निकल एक्सपर्ट की सेवाएं लेने के लिए दिया जा रहा है।

किस देश को कितना मिला

किस देश को कितना मिला

अमेरिकी के स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार अमेरिका लोगों की जिंदगियां बचाने में आगे रहा है। पहले भी इस तरह की घोषणाएं की गई है। एक बार फिर से अमेरिका ने उन लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है, जो इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। भारत के अलावा अमेरिका ने श्रीलंका को 1.3 मिलियन डॉलर, नेपाल को 1.8 डॉलर की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं बांग्लादेश को 3.4 बिलियन डॉलर और अफगानिस्तान को 5 मिलियन डॉलर देने के लिए आगे आया है।

Recommended Video

    Coronavirus: US में अब दुनिया के सबसे ज्यादा मरीज, 24 घंटे में 18 हजार नए केस | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+