US Iran Tension: ईरान में अमेरिकी हमले की तैयारी पूरी, सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा सीमा के करीब

US Iran tension: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बातचीत के संकेतों के बीच तेहरान की तीखी चेतावनी और अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन का ईरान के करीब पहुंचना हालात को और गंभीर बना रहा है।

दोनों देशों की बयानबाज़ी और सैन्य गतिविधियां यह संकेत दे रही हैं कि यह सिर्फ कूटनीतिक दबाव नहीं, बल्कि किसी बड़े टकराव की भूमिका भी हो सकती है। ऐसे में दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि अगला कदम शांति का होगा या जंग का।

US Iran tension

USS अब्राहम लिंकन: समुद्र में चलता युद्धक किला

USS अब्राहम लिंकन अमेरिका का सबसे घातक एयरक्राफ्ट कैरियर माना जाता है, जो अपने साथ पूरे स्ट्राइक ग्रुप के साथ चलता है। इसमें गाइडेड मिसाइल क्रूजर, विध्वंसक जहाज, परमाणु पनडुब्बियां और आधुनिक रडार सिस्टम शामिल हैं। यह जंगी बेड़ा अकेले ही बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करने में सक्षम है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसकी मौजूदगी केवल सैन्य ताकत नहीं, बल्कि ईरान के लिए एक खुली चेतावनी है कि अमेरिका किसी भी हालात से निपटने को तैयार है।

ये भी पढे़ं: America Iran Tension: 'ईरान को इस धरती से मिटां दूंगा’, खामेनेई को ट्रंप की धमकी, हत्या का सता रहा डर?- Video

अमेरिका की मारक क्षमता: जल, थल और नभ से हमला

अमेरिकी सेना की सबसे बड़ी ताकत उसकी मल्टी-डोमेन अटैक क्षमता है। समुद्र से टॉमहॉक मिसाइल, आसमान से स्टेल्थ बॉम्बर और ड्रोन, जबकि ज़मीन से सटीक इंटेलिजेंस आधारित हमले अमेरिका को निर्णायक बढ़त देते हैं। रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि अमेरिका के आधुनिक हथियार सिस्टम ईरान के सैन्य ठिकानों को बेहद कम समय में निशाना बना सकते हैं। यही वजह है कि ट्रंप की धमकियों को सिर्फ बयानबाज़ी मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।

ये भी पढ़ें: Iran Protest: 1971 में दिया था पाकिस्तान का साथ, अब वापसी देख रहे पहलवी! भारत के लिए बढ़ेगा खतरा?

ईरान का एयर डिफेंस बनाम अमेरिकी स्टेल्थ हथियार

ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम अमेरिकी स्टेल्थ तकनीक के सामने कमजोर माना जाता है। बी-2 स्टेल्थ बॉम्बर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसे रडार पर पकड़ पाना लगभग असंभव है। पहले भी ईरान के अहम ठिकानों पर ऐसे विमानों से हमले हो चुके हैं। इसके अलावा अमेरिका नए बी-2 बॉम्बर तैयार कर रहा है, जो उसकी दीर्घकालिक सैन्य रणनीति की ओर इशारा करता है। ऐसे में ईरान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

ये भी पढे़ं: US Iran tension: विनाश के मुहाने पर थी दुनिया, पर इन 3 देशों ने बचा लिया! कैसे ट्रंप और ईरान के बीच हुई डील?

F-35, MQ-9 रीपर और बढ़ता युद्ध खतरा

अमेरिका के F-35 और F-22 जैसे पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान और MQ-9 रीपर ड्रोन ईरान के लिए बड़ी चुनौती हैं। ये विमान और ड्रोन न केवल अदृश्य तरीके से हमला कर सकते हैं, बल्कि घंटों तक निगरानी भी रख सकते हैं। दूसरी ओर, ईरान की सेना अब भी पुराने लड़ाकू विमानों पर निर्भर है। लगातार बढ़ती धमकियों, इजरायल के हाई अलर्ट और दोनों देशों की सैन्य तैयारी यह साफ कर रही है कि हालात किसी भी वक्त बेकाबू हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+