Gajkesari Rajyog 2026: शुक्र-गुरु युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ

Gajkesari Rajyog 2026: 14 मई का दिन ज्योतिषी दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण हैं, आज से शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर है , जिसके कारण शुक्र-मिथुन की युति बनेगी और गजकेसरी योग का निर्माण होगा जो कि कुछ राशियों के लिए राजयोग लेकर आ रहा है। काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक गजकेसरी योग वृषभ, तुला, धनु और मीन राशि के लिए बेहद ही शुभ साबित होने वाला है। उन्होंने इस बारे में वनइंडिया हिंदी से विस्तार में बात की है।

उन्होंने कहा कि 'जब गुरु और चंद्रमा या शुभ ग्रहों की विशेष युति बनती है तब गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। यह योग व्यक्ति को धन, मान-सम्मान, सफलता और सुख-सुविधाएं दिलाने वाला माना जाता है। ये सभी के लिए सकारात्मक है लेकिन चार राशियों पर ये योग विशेष कृपा बरसाएगा।

Gajkesari Rajyog 2026

गजकेसरी योग से इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ

वृषभ राशि: गजकेसरी राजयोग वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि व्यापारियों को बड़ा लाभ और नए क्लाइंट मिलने की संभावना है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए यह राजयोग करियर और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत की सराहना होगी. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं, प्रेम संबंध मजबूत होंगे और दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी. विदेश यात्रा या नई बिजनेस डील का भी योग बन सकता है।

व्यापार में मुनाफा, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि

धनु राशि: धनु राशि वालों पर गुरु और शुक्र की विशेष कृपा रहने वाली है. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं, व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे, नौकरीपेशा लोगों को नई उपलब्धि मिल सकती है, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक आत्मविश्वास मजबूत होगा।

आर्थिक परेशानियां कम होंगी, परिवार में रहेगा खुशी का माहौल

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए यह गजकेसरी राजयोग सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. धन लाभ के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी, नई योजनाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

गजकेसरी राजयोग के उपाय

गुरुवार को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें, पीले वस्त्र और हल्दी का दान करें, "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें, शुक्रवार को सफेद मिठाई और चावल दान करें और गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें। जो कोई भी ऐसा करेगा उसके धन और संपत्ति में वृद्धि होगी, करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी, वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

यह पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: किस राशि को मिलेगा पैसा और किसे रहना होगा सावधान? सभी 12 राशियों का हाल
यह पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: किस राशि को मिलेगा पैसा और किसे रहना होगा सावधान? सभी 12 राशियों का हाल
यह पढ़ें: Aaj Ka Panchang: द्वादशी तिथि, रेवती नक्षत्र, क्या है शुभ मुहूर्त?
यह पढ़ें: Aaj Ka Panchang: द्वादशी तिथि, रेवती नक्षत्र, क्या है शुभ मुहूर्त?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+