Prateek Yadav: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक, अपर्णा के पिता ने दी मुखाग्नि, इस हाल में दिखे अखिलेश यादव

Prateek Yadav Last Rites: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव आज पंचतत्व में विलीन हो गए। लखनऊ के भैंसाकुंड घाट पर गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा उनके आवास से शुरू हुई, जिसमें समर्थक, भाजपा और सपा के तमाम बड़े नेताओं सहित परिवार के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने अर्थी को कंधा दिया, जबकि धर्मेंद्र यादव भी पूरी यात्रा के दौरान साथ रहे।

prateek yadav last rites

बेटियों को संभालते दिखे अखिलेश यादव

श्मशान घाट पर एक बेहद भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रतीक की दोनों बेटियों के पास बैठकर उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए। इस अंतिम संस्कार की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि प्रतीक यादव के ससुर अरविंद बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।


अंतिम विदाई के समय बैकुंठधाम में मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। इससे पहले, सांसद डिंपल यादव ने भी प्रतीक के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। प्रतीक यादव को विदाई देने के लिए राजनीति के दिग्गज एक मंच पर नजर आए।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ शिवपाल यादव, आदित्य यादव और धर्मेंद्र यादव श्मशान घाट पर मौजूद रहे। वहीं, भाजपा की ओर से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भैंसाकुंड पहुंचकर अंतिम संस्कार में शिरकत की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या मिली मौत की वजह?

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का प्राथमिक कारण 'पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म' बताया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, फेफड़ों की नस में खून का थक्का जमने की वजह से हृदय और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने विसरा (Viscera) और हृदय के कुछ सैंपल को आगे की रासायनिक जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। शरीर पर कुछ पुराने चोट के निशान और पैर के अंगूठे का नीला पड़ना भी रिपोर्ट में दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+