Prateek Yadav पहले से ले रहे थे ये दवाएं, अपर्णा यादव के पति का इलाज कर रही डॉक्टर ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव को 13 मई की सुबह जब सिविल अस्पताल लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
डॉक्टरों के अनुसार उनकी पल्स और धड़कने बंद हो गई थीं और शरीर का कुछ हिस्सा नीला पड़ गया था। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में में उनकी मौत की वजह 'कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स' बताई गई है। अचानक मौत होने के कारण प्रतीक यादव का विसरा को एनालिसिस के लिए रिजर्व कर लिया गया है।

Prateek Yadav किचन में बेहोश पड़े थे
लखनऊ पुलिस के अनुसार, प्रतीक अपने घर के किचन में बेहोशी की हालत में मिले थे। उनकी तबीयत रात 11-12 बजे के आसपास बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें पहले भी सिविल अस्पताल ले जाया गया था और सुधार के बाद घर वापस ले आया गया था। पुलिस ने प्रतीक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और घर की परिस्थितियों की जांच करेगी।
Prateek Yadav की संदिग्ध मौत पर उठ रहे सवाल
प्रतीक यादव की मौत को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार से उनकी मृत्यु की जांच किसी पूर्व न्यायाधीश से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा, "प्रतीक यादव की मौत सामान्य नहीं है।" वहीं अब मेदांता अस्पताल में प्रतीक यादव का लंबे समय से इलाज कर रही डॉक्टर ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
Prateek Yadav का चल रहा था इलाज
हालांकि प्रतीक यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। एएनआई न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर व सीनियर कंसल्टेंट डॉ. रुचिता शर्मा प्रतीक यादव का इलाज कर रही थीं।
Prateek Yadav को क्या कोई बीमारी थी?
डॉक्टर रुचिता शर्मा ने बताया कि प्रतीक यादव उनके पुराने मरीज थे। उनको हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां थीं जिसका मैं इलाज कर रही थी।
Prateek Yadav को क्यों एडमिट करवाया गया था?
डॉक्टर रुचिता शर्मा ने बताया कुछ दिन पहले प्रतीक यादव को पल्मोनरी एम्बोलिज़्म (फेफड़ों की धमनी में खून का थक्का) के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह ऐसी गंभीर स्थिति है जिसमें खून का थक्का धमनियों में फंसकर फेफड़ों में रक्त संचार को बाधित करता है, जिससे दिल पर भी बुरा असर पड़ता है।
Prateek Yadav पहले से ले रहे थे ये दवाएं
डॉ. रुचिता ने बताया कि प्रतीक यादव सांस लेने में दिक्कत और अन्य श्वसन समस्याओं की शिकायत लेकर आए थे, जिसके बाद उन्हें पल्मोनरी एम्बोलिज़्म का पता चला। वह पहले से ही खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे थे और अपनी चिकित्सीय स्थिति से पूरी तरह वाकिफ थे। अपनी ब्लड प्रेशर की दवाएं भी वे नियमित रूप से लेते थे।
#WATCH | Lucknow, UP: Dr Ruchita Sharma, Associate Director, Department of Medicine says, "We received news regarding the passing away of Prateek Yadav, and we are deeply saddened by this loss. He was a long-standing patient of ours; I had been treating him for quite some time… pic.twitter.com/Q1LfOghIcp
— ANI (@ANI) May 13, 2026
क्या मुलायम सिंह के सगे बेटे थे प्रतीक यादव?
प्रतीक यादव पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और राजनीति से दूर रहकर रियल एस्टेट और फिटनेस के कारोबार में सक्रिय थे। वे लखनऊ में 'द फिटनेस प्लानेट' नामक जिम के मालिक थे। राजनीति से दूरी बनाए रखने के बावजूद, वे अपने पारिवारिक संबंधों और सामाजिक गतिविधियों के लिए जाने जाते थे।
Aparna and Prateek Marriage: अपर्णा-प्रतीक की कब हुई थी शादी?
भाजपा नेता अपर्णा यादव से 14 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनकी दोस्ती 2001 में शुरू हुई थी और 4 दिसंबर 2011 को सैफई में एक भव्य समारोह में शादी हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन सहित कई हस्तियां शामिल हुई थीं। उनके दो बेटियां हैं। इसी साल 19 जनवरी को प्रतीक ने अचानक अपर्णा से तलाक की घोषणा कर दी थी, यह कहते हुए कि "अपर्णा ने मेरा जीवन नर्क बना दिया है।" हालांकि, नौ दिन बाद यह विवाद सुलझ गया और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपर्णा के साथ तस्वीर साझा करते हुए 'ऑल इज गुड' लिखा था।














Click it and Unblock the Notifications