Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज अचानक बदलेगा मौसम! IMD ने जारी किया अलर्ट, किन इलाकों में होगी बारिश?

Delhi NCR Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से सूरज के तीखे तेवर ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है, लेकिन क्या आज मौसम की चाल बदलने वाली है? आसमान में उमड़ते बादलों और सुबह की ठंडी हवाओं ने एक नई उम्मीद जगाई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, वह दिल्लीवासियों के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।

दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Weather) मिला-जुला रहने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 14 मई को दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में 'आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे'। राहत की बात यह है कि आज 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं ।

दिल्ली में कल का मौसम (Delhi Tomorrow Weather)

कल यानी 15 मई को दिल्ली के मौसम (Weather) में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कल भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, कल बारिश की तीव्रता और संभावना आज के मुकाबले कम हो सकती है । 16 मई से आसमान मुख्य रूप से साफ होने लगेगा और धूप का प्रभाव फिर से बढ़ने के संकेत हैं ।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के मौसम का हाल

उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में सुबह के वक्त तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा मध्य और नई दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। शाहदरा और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सुबह के समय तेज हवाओं का जोर रहने के आसार हैं।

NCR के शहरों का हाल

दिल्ली से सटे इलाकों में भी मौसम (Weather) आज मेहरबान दिख रहा है। आइए जानते हैं कहां-कैसा रहेगा मौसम का हाल...

  • गुड़गांव और फरीदाबाद का मौसम: इन दोनों शहरों में आज धूल भरी आंधी और बिजली कड़कने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के नक्शे में इन क्षेत्रों को 'येलो अलर्ट' (Watch) पर रखा गया है।
  • नोएडा और गाजियाबाद के मौसम का हाल: यहां भी आज 'आंशिक रूप से बादल छाए' रहेंगे । सुबह के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
  • नोएडा में कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग के मैप के अनुसार, यहाँ आज 'कोई चेतावनी नहीं' (No Warning) वाले हरे निशान में रखा गया है, हालांकि आसमान में बादलों का पहरा यहाँ भी देखने को मिल सकता है।

Delhi AQI Today: दिल्ली में आज कितना है पॉल्यूशन?

आज दिल्ली की हवा में काफी सुधार देखा गया है और एयर क्वालिटी 'मध्यम' (Moderate) श्रेणी में दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 99 पर पहुंच गया है, जो सेहत के लिहाज से पहले की तुलना में बेहतर स्थिति है।

AI Image

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की रैंकिंग में भी दिल्ली फिलहाल 250वें स्थान पर खिसक गई है, जिससे दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+