'फार्महाउस पर आने के लिए 25 लाख, जवान लड़कियों संग', 21 साल की एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर ने की गंदी डिमांड
Kirrak Seetha: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सुप्रजा (Supraja) को तेलुगू इंडस्ट्री में किरक सीता के नाम से जाना है। शॉर्ट फिल्मों में करियर शुरू करने पहले इस प्यारी लड़की ने सोशल मीडिया पर अपनी अच्छी-खासी पहचान बनाई थी। इसके बाद वह फिल्मों और रिएलिटी शो बिग बॉस तेलुगू से मशहूर हुईं। अब हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने कास्टिंग काउच के अनुभवों के बारे में खुलकर बात की है।
मशहूर प्रोड्यूसर पर किरक सीता ने लगाया ऐसा आरोप
एक्ट्रेस किरक सीता ने बताया कि एक मशहूर प्रोड्यूसर ने उन पर फार्महाउस में आने का दबाव डाला था और साथ में पैसे देने का ऑफर भी दिया था। एक्ट्रेस का ये बयान इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही ये मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

बोल्ड और मजेदार वीडियोज से बढ़ाए फॉलोअर्स
-आपको बता दें कि किरक सीता को बचपन से ही आर्ट्स और सिनेमा में दिलचस्पी थी और उन्होंने कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम जैसे डांस की ट्रेनिंग ली थी। वह एक मिडिल-क्लास परिवार से थीं और पढ़ाई के साथ-साथ ट्यूशन देकर घरवालों को पैसे से सपोर्ट करने की कोशिश करती थीं।
-बाद में किरक सीता को यूट्यूब पर 7 Arts Sarayu के साथ बनाए गए बोल्ड और मजेदार वीडियोज से पहचान मिली। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उनकी पॉपुलैरिटी के साथ उनका नाम युवाओं के बीच बहुत वायरल हुआ था। उन्हें वेब कंटेंट और शॉर्ट फिल्मों के जरिए जमकर फॉलोअर्स मिले थे।
फिल्म 'बेबी' से मिली बड़ी पहचान
फिल्म 'बेबी' ने किरक सीता को असली ब्रेक दिया। इस फिल्म में उनके नेगेटिव रोल ने दर्शकों पर गहरा असर डाला। उस रोल में उनकी परफॉर्मेंस इतनी नैचुरल थी कि कुछ दर्शकों ने तो उनसे नफरत तक करनी शुरू कर दी थी। किर सीता ने खुद बताया था कि फिल्म रिलीज होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। वहीं कुछ लोगों ने तो धमकी भरे मैसेज भी भेजे थे।
'बिग बॉस तेलुगू' से मिली पॉपुलैरिटी
-फिल्मों के बाद किरक सीता को जो एक और बड़ा मौका मिला, वह 'बिग बॉस तेलुगू' में हिस्सा लेना था। अपने सीधे-सादे स्वभाव, बोल्ड तरीके से बात करने और टास्क में दमदार परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें बिग बॉस के घर में एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर पहचाना गया था।
-आपको बता दें कि बिग बॉस से किरक सीता के एलिमिनेशन के दौरान फैंस ने गहरी नाराजगी जताई थी। सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर ऐसे पोस्ट भी किए गए थे जिनमें कहा गया था कि उन्हें गलत तरीके से एलिमिनेट किया गया था।
फेमस प्रोड्यूसर ने किरक सीता से की ऐसी डिमांड
-हाल ही में एक इंटरव्यू में किरक सीता ने कास्टिंग काउच के अपने अनुभव के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि जब वह 7 आर्ट्स में शूटिंग कर रही थीं, तो एक आदमी ने उन्हें कॉल किया और कहा कि एक फिल्म का मौका है। किरक सीता ने कहा- मैंने उस शख्स से कहा था कि मैं सिर्फ 21 साल की हूं। फिल्म कैसे कर सकती हूं। इस पर उस आदमी ने उन्हें फार्महाउस पर आने के लिए कहा था।
-किरक सीता ने आगे कहा कि उन्होंने उस शख्स से साफ कहा था- अगर कोई ऑफिस है, तो मैं वहीं आऊंगी, फार्महाउस क्यों? हालांकि, उन्होंने बताया कि जब उन्हें बताया गया कि फिल्म की पूरी टीम वहीं आएगी तो वह कन्फ्यूज हो गई थीं लेकिन आखिर में उन्होंने फार्महाउस नहीं जाने का फैसला किया था।
'फॉर्महाउस पर आने के लिए मिला 25 लाख का ऑफर'
-किरक सीता ने कहा कि उन्होंने उस दिन उस शख्स का कॉल नहीं उठाया क्योंकि वह फार्महाउस नहीं गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया- उस शख्स ने मुझे दो-तीन दिन बाद फिर से कॉल किया था और पूछा कि मैं फार्मडाउस पर क्यों नहीं आई।
-किरक सीता ने जवाब में कहा था- मुझे ये सही नहीं लगा। इस पर उस आदमी ने कहा था- मैं तुम्हें 25 लाख रुपये दूंगा, फार्महाउस पर आ जाओ। एक्ट्रेस ने कहा- उस शख्स की ये बात सुनते ही मैंने साफ मना कर दिया और फोन रख दिया था।
'जवान लड़कियों को ठगने की कोशिश होती है'
किरक सीता ने कहा- मैंने कॉल काटने से पहले साफ कहा था कि पैसे के लिए ऐसा काम मैं नहीं करूंगी। एक्ट्रेस ने कहा- ऐसे कॉल अक्सर आते रहते हैं। फिल्म के मौकों के नाम पर जवान लड़कियों को ठगने की कोशिश की जाती है। किरक सीता के इन कमेंट्स के साथ, कास्टिंग काउच का मुद्दा एक बार फिर साउथ इंडस्ट्री में हॉट टॉपिक बन गया है।













Click it and Unblock the Notifications