Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

US Election 2024 Voting: अमेरिका में चुनाव नवंबर के पहले मंगलवार को क्यों होते हैं? जानें 179 साल पुरानी वजहें

US Election 2024 Voting Tuesday Connection in Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 5 नवंबर (मंगलवार) को फाइनल फेज के मतदान जारी हैं। इस चुनावी रण में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) और रिपब्लिकन से उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) कड़ी टककर देखने को मिल रही है। अगले कुछ घंटों में साफ हो जाएगा कि अमेरिका को पहली अश्वेत महिला राष्ट्रपति मिलेगी या फिर एक बार ट्रंप की सरकार बनेगी, इस पर सारी दुनिया की नजर है।

खास बात यह है कि हर चार साल में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) इस बार भी नवंबर महीने के पहले सोमवार के बाद आने वाले मंगलवार को आयोजित किया गया है। यह परंपरा 1800 के दशक के मध्य से चली आ रही है। इसके पीछे कई ऐतिहासिक कारण हैं, खासकर उस समय की अमेरिकी कृषि पर आधारित समाज की आवश्यकताएं, जो चुनाव की तारीख और दिन तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं। आइए जानते हैं इस परंपरा की शुरुआत के बारे में विस्तार से...

US Elections Tuesday Connection

179 साल पुराना है इतिहास
1845 से पहले, अमेरिका में चुनाव की एक समान राष्ट्रीय तिथि नहीं होती थी। अलग-अलग राज्यों में चुनाव अलग-अलग तारीखों पर होते थे, बशर्ते ये दिसंबर में निर्वाचन मंडल (Electoral College) की बैठक से पहले हो जाएं। उदाहरण के लिए, 1844 में चुनाव नवंबर के आरंभ से दिसंबर तक फैले हुए थे। इससे एक समस्या पैदा हुई, क्योंकि कुछ लोग मानते थे कि अलग-अलग तारीखों पर चुनाव कराने से परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।

इस असमंजस को खत्म करने के लिए 1845 में अमेरिकी कांग्रेस ने एक अधिनियम पारित किया, जिसमें तय किया गया कि राष्ट्रपति चुनाव पूरे देश में एक ही दिन होंगे। इस अधिनियम के तहत, "नवंबर के पहले सोमवार के बाद आने वाला मंगलवार" चुनाव के लिए निर्धारित किया गया। आपको बता दें कि अमेरिकी संसद को कांग्रेस कहा जाता है।

चुनाव के लिए 'नवंबर' और 'मंगलवार' ही क्यों बना सटीक? (Why US Elections Held November First Tuesday)
अल जजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी कांग्रेस यानी संसद ने नवंबर का चुनाव एक महत्वपूर्ण कारण से किया। 1800 के दशक में अमेरिका में ज्यादातर लोग किसान थे और नवंबर का समय फसल कटाई का मौसम समाप्त होने और सर्दियों की शुरुआत के बीच का समय था। इस समय किसान अपेक्षाकृत कम व्यस्त होते थे, इसलिए वे मतदान के लिए समय निकाल सकते थे।

सप्ताह के दिन का चयन भी ध्यान से किया गया। रविवार का दिन ईसाईयों के लिए चर्च जाने का दिन था, इसलिए रविवार को मतदान का दिन बनाना सही नहीं था। बुधवार का दिन 'बाजार का दिन' होता था, जब किसान अपनी उपज बेचने के लिए जाते थे। इसलिए सोमवार या गुरुवार को चुनाव कराने का विचार आया, लेकिन सोमवार को यात्रा करने और मंगलवार को मतदान करने से किसानों के लिए अधिक सुविधा होती। इस प्रकार, मंगलवार का दिन सबसे उपयुक्त समझा गया, क्योंकि इस दिन किसान अपने कार्यों से फ्री रहते थे और आराम से मतदान केंद्र जा सकते थे।

ये भी पढ़ें- US Election: 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप दोहरा रहे 2020 की रणनीति! एक्सपर्ट्स से जानें कितनी कारगर?

चुनाव के दिन की वर्तमान स्थिति क्या है? (US Elections Status)
समय के साथ अमेरिका का समाज कृषि प्रधान से औद्योगिक और अब तकनीकी आधारित समाज बन गया है, लेकिन चुनाव दिवस की यह परंपरा आज भी जारी है। नवंबर के पहले मंगलवार को मतदान कराना अमेरिका में एक परंपरा बन चुकी है। इससे मतदाताओं को एक स्पष्ट समय सीमा मिलती है और यह तय करता है कि चुनाव प्रणाली एक निश्चित दिन पर होगी।

आज के युग में, मतदान की प्रक्रिया में कई बदलाव आए हैं, जैसे कि प्रारंभिक मतदान और मेल-इन बैलट की सुविधा, जिससे लोग चुनाव के दिन से पहले भी वोट डाल सकते हैं। लेकिन चुनाव का आधिकारिक दिन वही रहता है - नवंबर का पहला मंगलवार, जो अमेरिकी लोकतंत्र की पहचान बन चुका है।

179 साल पुरानी परंपरा आज भी जारी
नवंबर महीने के पहले सोमवार के बाद आने वाला मंगलवार अमेरिकी चुनाव प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह दिन मुख्य रूप से अमेरिका के शुरुआती कृषि प्रधान समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर चुना गया था। हालांकि, अब समाज बदल चुका है, लेकिन यह परंपरा आज भी चल रही है और इसे अमेरिकी इतिहास का हिस्सा माना जाता है। अमेरिकी लोकतंत्र की यह परंपरा आज भी वोट देने के अधिकार को महत्वपूर्ण मानती है और यह दिन अमेरिकियों के लिए अपने नेता चुनने का मौका प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें- US Election 2024: गर्भपात मुद्दे ने बढ़ाई वोटर्स की धड़कनें, जीत की नब्ज टटोल रहे हैरिस और ट्रंप! जानें कैसे?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+