US-China Trade War: अमेरिका-चीन में 'ये तेरा टैरिफ...ये मेरा टैरिफ' की लड़ाई, अब रूठे को मनाने की तैयारी
US-China Trade War: अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर ( US-China Trade War) और भी गहरा गया है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चीनी आयात पर टैरिफ को 125% से बढ़ाकर 245% कर दिया है। इसके जवाब में चीन ने इस कदम का कड़ा विरोध जताया है। गुरुवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अगर अमेरिका अपना 'टैरिफ नंबर गेम' जारी रखता है, तो चीन इसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर देगा।
अब बात सम्मान की है: चीन
जवाबी कार्रवाई में, बीजिंग ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ा दिया है और जब तक वे आपसी सम्मान और समानता पर आधारित नहीं होंगे, तब तक बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है। यह रुख ऐसे समय में आया है जब अन्य देश अमेरिका के साथ द्विपक्षीय समझौतों पर विचार कर रहे हैं। इसके अलावा, चीन ने पिछले हफ़्ते विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization) में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें अमेरिका पर वैश्विक व्यापार नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया।

अमेरिक के टैरिफ का पूरा हिसाब
व्हाइट हाउस ने मंगलवार को चीन के कुल टैरिफ का ब्यौरा देते हुए एक दस्तावेज जारी किया था। इसमें 125% का नया टैरिफ, फेंटेनाइल टैरिफ 20% और अनुचित व्यापार प्रथाओं का मुकाबला करने के लिए कुछ उत्पादों पर 7.5% से 100% तक का टैरिफ चीन पर लगाया था। दो सप्ताह पहले, ट्रम्प ने सभी देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में कई देशों के लिए उन्हें वापस ले लिया, जबकि चीन के लिए उन्हें बरकरार रखा। इसका कारण बताया तो नहीं गया लेकिन आसानी से समझा जा सकता है कि चीन भी अमेरिका के टैरिफ का जवाब टैरिफ से दे रहा है, इसलिए चीन इस लिस्ट से बाहर है।
चीन के साथ अमेरिका का व्यापारिक समझौते का रुख
इस हफ़्ते, चीन ने ली चेंगगांग को अपना नया ट्रेड स्पोक्सपर्सन नियुक्त किया है, हालांकि ली के आने की कोई अटकलें पहले से नहीं थी. अब ली चेंगनान, जो वांग शोवेन की जगह लेंगे। बढ़ते टैरिफ विवाद को हल करने के उद्देश्य से किसी भी चर्चा में ली चेंगगांग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वाशिंगटन ने संकेत दिया है कि ट्रम्प चीन के साथ व्यापार समझौते के लिए तैयार है, लेकिन इस बात पर जोर दिया गया कि बीजिंग इसकी शुरुआत करे। इस बात से कहा जा सकता है कि ट्रंप भी चीन के साथ ट्रेड को लेकर समझौते का मन बना रहे हैं।
चीन को हमारे पैसे की जरूरत: व्हाइट हाउस
अमेरिका का कहना है कि चीन को 'हमारे पैसे' की ज़रूरत है, जिससे पता चलता है कि आर्थिक ज़रूरत के कारण बीजिंग बातचीत के लिए मजबूर हो सकता है। इस बीच, ट्रंप प्रशासन अपने रुख पर अड़ा हुआ है और चल रहे व्यापार तनाव को हल करने की दिशा में चीन के पहले कदम का इंतज़ार कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications