सिद्धार्थ पुरोहित,
वनइंडिया हिंदी में बतौर चीफ सब एडिटर (इंटरनेशनल डेस्क) के पद पर काम कर रहे हैं. इन्होंने करियर की शुरुआत एबीपी न्यूज से बतौर क्राइम रिपोर्टर की थी, जिसमें कश्मीर और दिल्ली में क्राइम पर महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स बनाईं. बाद में एबीपी न्यूज में ही बीजेपी जैसी बीट पर काम कर चुके सिद्धार्थ कई चुनावों को कवर कर चुके हैं. इसके बाद इन्होंने ज़ी न्यूज में मध्य प्रदेश ब्यूरो की बड़ी जिम्मेदारी संभाली. इसके अलावा सिद्धार्थ दैनिक जागरण और रिपब्लिक भारत जैसे संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. टीवी की दुनिया से होते हुए सिद्धार्थ ने डिजिटल जर्नलिज्म में कदम रखा. जिसमें उन्होंने कई बेहतरीन डॉक्यूमेंट्रीज बनाईं जो नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों को एक नए नजरिए के साथ पेश करती हैं. सिद्धार्थ वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर गहन जानकारी रखते हैं और लिखना पसंद करते हैं. जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव रखने वाले सिद्धार्थ पुरोहित ने भोपाल की माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है। खाली समय में अंतर्राष्ट्रीय राजनीति और डिफेंस पर लिखी गई किताबें पड़ना पसंद करते हैं साथ ही बैडमिंटन और बॉक्सिंग जैसे खेलों में भी रुचि रखते हैं. इसके अलावा ये दूर-दराज की भारतीय जगहों को घूमना, उनकी संस्कृति व खान-पान को जानने में भी दिलचस्पी रखते हैं।