पाकिस्तान को वो शख्स, जो स्कॉलरशिप लेकर गया यूक्रेन, और बन गया बिजनेस टायकून, फिर चर्चा में

यूक्रेन की मीडिया में मोहम्मद जहूर को पाकिस्तानी राजकुमार के नाम से पुकारा जाता है और वो एक अंग्रेजी अखबार कीव पोस्ट के मालिक थे।

कीव, फरवरी 25: यूक्रेन और रूस के बीच में लड़ाई चल रही है और जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन यूक्रेन संकट के बीच भारत और पाकिस्तान की कई कहानियां भी निकल कर सामने आ रही हैं। इस वक्त यूक्रेन की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है और पाकिस्तान का एक शख्स भी इन दिनों काफी चर्चा में है, जो एक वक्त पाकिस्तान का आम आदमी था... लेकिन, अब यूक्रेन का बहुत बड़ा बिजनेसमैन बन चुका है।

पाकिस्तानी मूल के नागरिक

पाकिस्तानी मूल के नागरिक

यूक्रेन युद्ध के बीच पाकिस्तानी मूल के एक बिजनेसमैन की काफी चर्चा हो रही है, जो यूक्रेन में रहते हैं। इन जनाब का नाम है मोहम्मद जहूर, जिन्हें यूक्नेन के सबसे अमीर प्रवासियों में से एक कहा जाता है।

पाकस्तानी राजकुमार के नाम से प्रसिद्ध

पाकस्तानी राजकुमार के नाम से प्रसिद्ध

यूक्रेन की मीडिया में मोहम्मद जहूर को पाकिस्तानी राजकुमार के नाम से पुकारा जाता है और वो एक अंग्रेजी अखबार कीव पोस्ट के मालिक थे। मोहम्मद जहूर, पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद जहूर की संपत्ति करीब एक अरब डॉलर है और उनके अखबार का सर्कुलेशन करीब 15 हजार प्रति प्रतिदिन थी, जिसे यूक्रेन में काफी प्रतिष्ठित माना जाता है। लेकिन, साल 2018 में उन्होंने अपना अखबार बेच दिया था।

1955 में हुआ था जन्म

1955 में हुआ था जन्म

मोहम्मद जहूर का जन्म पाकिस्तान के कराची में साल 1955 में हुआ था और अब उनकी उम्र करीब 66 साल है और वो इस वक्त दिग्गज स्टील कंपनी आईएसटीआईएल ग्रुप के मालिक हैं। हालांकि, उन्होंने साल 2009 में अपनी कंपनी का एक हिस्सा करीब 75 अरब रुपये में बेच दिया था।

छात्रवृति पर गये थे यूक्रेन

छात्रवृति पर गये थे यूक्रेन

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1974 में मोहम्मद जहूर पाकिस्तान से यूक्नेन स्कॉलरशिप पर पढ़ने के लिए गये थे और उस वक्त वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उस वक्त यूक्रेन सोवियत संघ का एक हिस्सा था और उस वक्त भारत और पाकिस्तान से काफी सारे छात्र पढ़ाई के लिए सोवियत संघ जाया करते थे। सबसे ताज्जुब की बात ये थी, कि जब मोहम्मद जहूर स्कॉलरशिप पर पढ़ने के लिए यूक्नेन गये थे, उस वक्त उनके माता-पिता मक्का गये हुए थे और वो यूक्रेन जा रहे हैं, इसके बारे में उन्होंने अपने घर में किसी को नहीं बताया था।

डोनेट्स्क में की इंजीनियरिंग की पढ़ाई

डोनेट्स्क में की इंजीनियरिंग की पढ़ाई

पाकिस्तान के 42 छात्रों में से 14 छात्रों को डोनेट्स्क में पढ़ने के लिए भेजा गया था और उन्होंने डोनेट्स्क में इंजीनियरिंग और स्टील-मेकिंग की पढ़ाई की और 1980 में डोनेट्स्क स्टील मिल में रोलिंग प्लांट पर एक थीसिस लिखी, जिसे उन्होंने 16 साल बाद खरीद लिया था। वहीं, उन्होंने रूसी की ही एक लड़की से शादी कर ली और अपने मील को एक अत्याधुनिक मील में बदल दिया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका, ब्रिटेन और दुबई में भी स्टील मीलें खरीदीं। जब अफगानिस्तान पर सोवियत संघ ने आक्रमण किया था, उस वक्त मोहम्मद जहूर वापस पाकिस्तान आ गये और उसके पीछे उनकी पत्नी का उनपर शक करना था।

यूक्रेन में बढ़ता गया व्यापार

यूक्रेन में बढ़ता गया व्यापार

धीरे धीरे मोहम्मद जहूर का व्यापार पाकिस्तान में बढ़ता चला गया और साल 2009 में उन्होंने 200 करोड़ रुपये में एक आलीशान होटल भी खरीदा। फिर उन्होंने यूक्नेन के प्रतिष्ठित अखबारों में से एक 'कीव पोस्ट' को भी काफी रकम अदाकर खरीदा था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने अखबार को बेच दिया। हालांकि, कीव पोस्ट के लिए उन्हें हर महीने 20 हजार डॉलर का नुकसान हो रहा था, लेकिन मोहम्मद जहूर ने कहा था कि, कीव पोस्ट का मालिक होना उनके लिए गर्व की बात थी।

यूक्रेन की सिंगर से शादी

यूक्रेन की सिंगर से शादी

पाकिस्तानी मूल के होने के बाद भी मोहम्मद जहूर खुद को यूक्रेनी कहलाना पसंद करते हैं और उन्होंने साल 2003 में यूक्रेन की सिंगर कमालिया से शादी कर ली थी। कमालिया साल 2008 में मिसेल वर्ल्ड भी रह चुकी हैं और आज यूक्रेन के अलावा यूरोपीय देशों की भी प्रख्यात सिंगर मानी जाती हैं। वहीं, यूक्नेन संकट को लेकर मोहम्मद जहूर का कहना है कि, दोनों देश इस विवाद को आपसी बातचीत के जरिए ही सुलझा सकते हैं और युद्ध से कोई नतीजा नहीं निकल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+