दाऊद की उल्‍टी गिनती शुरु, UAE की संपत्ति जब्‍त होना शुरु, जानें कहां-कहां है दाऊद की प्रॉपर्टी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। अंडरवर्ल्‍ड डॉन और भारत का मोस्‍टवांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम को पकड़ने के लिए की जा रही प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मेहनत अब रंग ला रही है। पीएम मोदी के दुबई दौरे के बाद यूएई सरकार एक्‍शन में आ गई है और दाऊद पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। यूएई सरकार पिछले हफ्ते से दाऊद की प्रॉपर्टी सीज करने में जुटी है। खुद यूएई सरकार ने भारत को इसकी जानकारी दी है। यूएई सरकार ने दाऊद की 50 से ज्यादा संपत्तियों की लिस्ट तैयार की है जिनमें से कई को जब्त किया जा रहा है। देख लीजिए दाऊद इब्राहिम की लेटेस्ट फोटो और जान लीजिए उसके घर का पता

/news/india/dawood-ibrahim-will-have-to-die-in-india-to-fullfill-his-last-desire-368525.html
आपको याद दिला दें कि हाल ही में भारत ने यूएई सरकार को दाऊद इब्राहिम की संपत्‍तियों का ब्‍यौरा सौंपा था। गौरतलब है कि भारत ने दुबई में दाऊद के गोरखधंधों से जुड़े सबूतों की फाइल बनाई थी। पी एम मोदी जब यूएई यात्रा पर गये थे तो उन्‍होंने 200 पन्‍नों की यह फाइल वहां की सरकार को सौंपी थी। इसके बाद यूएई ने भी आतंक के खिलाफ लड़ाई पर प्रतिबद्धता जताई थी। और अब दाऊद की संपत्‍ति जब्‍त करने का फैसला भारत की कूटनीतिक जीत बतायी जा रही है। अपनी इस मुराद को पूरा करने के लिए दाऊद को भारत में मरना होगा

जानें कहां-कहां है दाऊद की प्रॉपर्टी

जानकारी के मुताबिक यूएई में दाऊद इब्राहिम की 50 अरब की संपत्‍ति है। भारत में दाऊद ऑपरेशन इकबाल मिर्ची चलाता था, जिसकी 14 अगस्त 2013 को लंदन में मौत हो गई थी। मिर्ची ने मुंबई में चार सी फेसिंग प्रॉपर्टी तकरीबन 1000 करोड़ रूपए की बेची थी और इसी पैसे को दोबारा यूरोप में लगाया था। वहीं ईडी ने मिर्ची की कई देशों में प्रॉपर्टी ट्रेक की, जिनमें यूनाइटेड किंगडम, टर्की, स्पेन, सिपरस, दुबई और मोरोको जैसे देश शामिल है। वहीं दाऊद ने साल 2010 में दुबई के मनखूल इलाके में 1 अरब 60 करोड़ का प्‍लाट खरीदा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+