देख लीजिए दाऊद इब्राहिम की लेटेस्ट फोटो और जान लीजिए उसके घर का पता

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अंडरवर्ल्ड डॉन और आतंक का सिंडीकेट चलाने वाले दाऊद इब्राहिम को लेकर पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हुआ है। दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में नए ठिकाने और उसकी सबसे ताजा तस्वीर लीक हुई है। इस तस्वीर में दाऊद क्लीन शेव है।

Underworld Don Dawood Ibrahim

गौरतलब है कि इससे पहले दाऊद इब्राहिम की जो भी तस्वीरें भारतीय मीडिया में दिखती रही है वो लगभग 23 साल पुरानी हैं। उन तस्वीरों में दाऊद इब्राहिम की मूछ हुआ करती थी लेकिन अपनी ताजा तस्वीर में दाऊद बिना मूंछ का दिख रहा है। दाऊद इब्राहिम की उम्र 59 साल है। Dawood's Biography: दाऊद इब्राहिम की लाइफ हिस्ट्री

आपको बताते चलें कि दाऊद की जो तस्वीर लीक हुई है ये उस डोजियर का हिस्सा था तो 24 अगस्त को दिल्ली में होने वाली एनएसए की मीटिंग में पाकिस्तान को सौंपा जाना था लेकिन शुक्रवार को इस मीटिंग को रद्द कर दिया गया था। फोटो और ठिकाने के अलावा दाऊद इब्राहिम की बीबी का टेलीफोन बिल भी लीक हुआ है जिससे यह स्पष्ट होता है कि वो पाकिस्तान के कराची में रहता है। देखें तस्वीरें और जानें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के 25 नाम

जानिए दाऊद के घर का पता

दाऊद इब्राहिम के बेटे मोइन की शादी सानिया से हुई है और बेटी माहरूख की शादी जुनैद से। जुनैद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और जाने-माने प्लेयर जावेद मियांदाद का बेटा है। भारतीय एजेंसियों के मुताबिक जो बिल लीक हुआ है वो अप्रैल 2015 का है। यह टेलीफोन बिल दाऊद इब्राहिम की पत्नी मेहजबीन के नाम से है। बिल पर दाऊद का पता लिखा है- D-13, ब्लॉक-4, करांची डेवलपमेंट अथॉरिटी, शेड्यूल-5, क्लिफ्टन रोड़। बिल पर दाऊद का फोन नंबर +92213587** दर्ज है। आपको बताते चलें कि दाऊद इब्राहिम 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का दोषी है। उन धमाकों में 257 लोगों की मौत हुई ‌थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+