पत्नी के अलावा किसी और से बनाया संबंध तो मिलेगी सजा, बन रहा कानून
मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया की संसद एक विधेयक पारित कराने की तैयारी में जुट गयी है। यह विधेयक एकस्ट्री मैरिटल अफेयर्स से जुड़ा हुआ है।
जकार्ता, 28 मईः मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया की संसद एक विधेयक पारित कराने की तैयारी में जुट गयी है। यह विधेयक एकस्ट्री मैरिटल अफेयर्स से जुड़ा हुआ है। जल्द ही इंडोनेशिया में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स अपराध माना जाएगा। फिलहाल इंडोनेशिया की संसद में इस बिल पर बहस चल रही है। यदि बिल पास हो जाता है, तो देश में अप्राकृतिक सेक्स और समलैंगिकता को गैरकानूनी घोषित कर दिया जाएगा।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ी चिंता
एक्सट्री मैरिटल अफेयर्य के खिलाफ बनाए जा रहे कानून ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के बीच चिंता पैदा कर दिया है। इन कार्यकर्ताओं को डर है कि अगर यह बिल पास हो जाता है तो विवाहेतर और समलैंगिक संबंध रखने वाले लोगों के खिलाफ देश में हिंसा में बढ़ सकती है। इस कानून की आड़ में लोगों का शोषण बढ़ जाएगा।

इस्लाम में मानी जाती है बुराई
इंडोनेशिया में फिलहाल विवाहेतर संबंध या समान-सेक्स संबंध रखना अवैध नहीं है। लेकिन इस्लाम में कुछ लोग इसे बुराई के रूप में देखते हैं। इसके साथ ही पुलिस भी ऐसे लोगों को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आती। इंडोनेशिया के अलग-अलग राज्यों में इसे लेकर अलग-अलग कानून है। जैसे कि आचेह में शरिया कानून लागू होता है। यहां विवाहेतर संबंध और समलैंगिक संबंधों को अपराध माना जाता है। ऐसा कृत्य करने वाले को 100 कोड़े मारने की सजा दी जाती है।

जुलाई में हो सकता है पारित
इंडोनेशियाई अखबार के मुताबिक सांसद कुर्नियासिह मुफिदयाती ने एक बयान में कहा कि देश की आपराधिक संहिता में संशोधन के लिए एक नया विधेयक पेश किया गया है। इसमें ऐसे प्रावधान हैं जो विवाहेतर संबंधों और समलैंगिक संबंधों को अपराध मानते हैं। यह बिल जुलाई में पारित किया जाएगा। सांसद ने कहा कि इस तरह के संबंध बनाना असंवैधानिक है।

ब्रिटिश दूतावास ने किया था पोस्ट
कई रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया में पिछले कुछ समय में विवाहेतर और समलैंगिक संबंघ विरोधी भावना में वृद्धि हुई है। हाल ही में इंडोनेशिया स्थित ब्रिटिश दूतावास द्वारा एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट में दूतावास ने इंद्रधनुष के झंडे की एक तस्वीर साझा की और लिखा कि यूके एलजीबीटीक्यू और उसके अधिकार रक्षकों का समर्थन करेगा। LGBTQ अधिकार एक मौलिक मानवाधिकार है।

मुस्लिम नेताओं ने की तीखी आलोचना
इस पोस्ट के बाद पूरे इंडोनेशिया में हंगामा मच गया। वहां के रूढ़िवादी मुस्लिम नेताओं ने ब्रिटिश दूतावास की तीखी आलोचना की। उन्होंने ब्रिटिश दूतावास पर इंडोनेशिया की संस्कृति का अनादर करने का आरोप लगाया। इसके बाद इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय ने इसके लिए ब्रिटिश राजदूत को तलब भी किया। वहीं, इंडोनेशियाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसे असंवेदशील रवैया बताया।

शो में समलैंगिक जोड़े को बुलाने पर बढ़ा विवाद
दरअसल यह मामला इस महीने की शुरुआत में बेहद सुर्खियों में तब आया जब एक इंडोनेशियाई सेलिब्रिटी द्वारा होस्ट किए गए एक लोकप्रिय YouTube टॉक शो में एक समलैंगिक जोड़े को बुलाया गया। इसके बाद इस शो पर पूरे देश का गुस्सा फूट पड़ा। होस्ट को वीडियो हटाने पर मजबूर होना पड़ा। इसके साथ ही उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी।

समलैंगिक संबंध बनाने वाले होंगे अपराधी
इस घटना के बाद एक रूढ़िवादी मुस्लिमों ने समलैंगिकता के खिलाफ कानून बनाने की मांग करने लगे। मामला आगे बढ़ता देख इंडोनेशिया के कानूनी और सुरक्षा मामलों के राज्य मंत्री मोहम्मद महफुद ने कहा कि वे 2017 से ही विवाहेतर और समलैंगिक संबंधों को अपराध बनाने की वकालत कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि हम इस पर काम कर रहे हैं। जल्द ही देश में ऐसे संबंधों में लिपटे लोगों को अपराधी घोषित किया जाएगा।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications