नहीं रहे दुनिया में सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाले राजा भूमिबोल, 88 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। दुनिया में सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाले राजा भूमिबोल अतुल्यतेज का निधन हो गया। थाई रॉयल पैलेस ने इस बात की घोषणा कर दी है।

king bhumibol

88 साल के राजा भूमिबोल अतुल्यतेज लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। राम IX के नाम से जाने जाने वाले राजा भूमिबोल ने 70 सालों तक थाईलैंड पर शासन किया। उनके नाम दुनिया में सबसे लंबे वक्त तक शासन करने का रिकॉर्ड रहा।

चकरी वंश भूमिबोल को थाईलैंड को एकजुट करने का श्रेय दिया जाता है। बतौर राजा उन्होंने अपनी जनता की जरुरतों को समझा और उनकी आवश्यकताओं को पूरा किया। लोगों के प्रति उनके दयावान स्वभाव की वजह से ही उन्हें लोगों का राजा कहा जाता था।

अपने सामाजिक और विकास कामों की वजह से थाईलैंड के लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। अपने जनता के प्रति सेवा भाव की वजह से भूमिबोल ने जो सम्मान पाया वैसा सम्मान इतिहास में कुछ ही राजाओं को हासिल है। इसी का नतीजा है कि उन्‍हें पोट्रेट देशभर के घरों के लिविंग रूम, दुकानों और सार्वजनिक स्‍थानों पर देख जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+