Tariff War: ट्रंप के टैरिफ बम से धीमा हुआ विकास का पहिया, भारत समेत इन देशों के GDP को होगा भारी नुकसान!
Tariff War: अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान संस्था मूडीज़ एनालिटिक्स ने 2025 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर के पूर्वानुमान को घटाकर 6.4% से 6.1% कर दिया है। यह संशोधन अमेरिका की ओर से लगाए गए कठोर नए टैरिफ और टैरिफ की धमकियों के कारण किया गया है।
हालांकि, अमेरिका ने इस वक्त टैरिफ को 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था।

टैरिफ व्यापार संतुलन पर असर डालेगा
मूडीज़ की रिपोर्ट में कहा गया है कि, अमेरिका भारत का एक प्रमुख व्यापारिक साझेदार है, इसलिए भारतीय वस्तुओं पर 26% टैरिफ व्यापार संतुलन पर भारी असर डालेगा। रत्न और आभूषण, चिकित्सा उपकरण और वस्त्र उद्योग इस टैरिफ से सबसे अधिक प्रभावित होंगे।
हालांकि मूडीज़ एनालिटिक्स का मानना है कि कुल मिलाकर भारत की वृद्धि इस झटके से अपेक्षाकृत रूप से सुरक्षित रहेगी क्योंकि भारत की GDP में बाहरी मांग का हिस्सा अपेक्षाकृत छोटा है।
ये भी पढ़ें Trump tariff: टैरिफ पर रोक के बाद यूरोपीय यूनियन का बड़ा फैसला, अमेरिका को इस मामले में दी बड़ी राहत
RBI महंगाई दर में कर सकती है कटौती
महंगाई दर के स्वस्थ गति से घटने के चलते, मूडीज़ को उम्मीद है कि भारतीय रिज़र्व बैंक ब्याज दरों में कटौती करेगा। संभावित रूप से 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती के रूप में जिससे नीति दर वर्ष के अंत तक 5.75% हो जाएगी।
मूडीज़ ने यह भी कहा कि वर्ष की शुरुआत में घोषित किए गए कर प्रोत्साहन, घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मदद करेंगे और टैरिफ के झटके से भारत की समग्र वृद्धि को अन्य संवेदनशील अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बेहतर स्थिति में रखेंगे।
इन देशों को भी लग सकता है झटका
अमेरिका के कठोर पारस्परिक टैरिफ के चलते मूडीज़ ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र की कई अर्थव्यवस्थाओं के लिए वृद्धि लक्ष्य को नीचे की ओर संशोधित किया है। अप्रैल के पूर्वानुमान में चीन, जापान, वियतनाम, ताइवान, भारत, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, न्यूज़ीलैंड, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, हांगकांग और मलेशिया के लिए कमजोर वृद्धि संभावनाएं दर्शाई गई हैं।
ये भी पढ़ें Trump की Tariff नीति में यू-टर्न, चीन पर 125% तक क्यों बढ़ा भार? भारत समेत 75 देशों को क्यों 90 दिन की राहत?












Click it and Unblock the Notifications