Trump tariff: टैरिफ पर रोक के बाद यूरोपीय यूनियन का बड़ा फैसला, अमेरिका को इस मामले में दी बड़ी राहत
Trump tariff: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने गुरुवार (10 अप्रैल) को घोषणा की कि अमेरिका पर प्रस्तावित शुल्कों के एक पैकेज को 90 दिनों के लिए निलंबित किया जाएगा ताकि बातचीत को एक मौका दिया जा सके। यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अधिकांश अमेरिकी शुल्कों पर अस्थायी रोक के बाद की गई है।
दरअसल, यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने अमेरिका के स्टील और एल्युमीनियम पर लगाए गए 25% शुल्क के जवाब में $23 अरब की वस्तुओं पर प्रतिशोधी शुल्कों को मंजूरी दे दी थी। जिसे 90 दिनों के लिए रोक दिया गया है।

वॉन डेर लेयेन ने क्या कहा?
वॉन डेर लेयेन ने कहा, 'हालांकि हमारे सदस्य देशों की मजबूत सहमति से हम यूरोपीय संघ के प्रतिशोधी कदमों को अंतिम रूप दे रहे थे, फिर भी हम उन्हें 90 दिनों के लिए रोक देंगे।
अगर बातचीत संतोषजनक नहीं रही, तो हमारे प्रतिशोधी उपाय लागू होंगे।वहीं वॉन डेर लेयेन ने ट्रंप की टैरिफ पर ब्रेक को वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया था।
ये भी पढ़ें Apple tariff: भारत बना एप्पल का नया उत्पादन हब, टैरिफ से बचाव या लॉन्ग-टर्म प्लान? क्या है रणनीति?
मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत को प्राथमिकता
दुनिया के सबसे बड़े व्यापारिक ब्लॉक माने जाने वाले ईयू के सदस्य देशों ने एक बार फिर यह दोहराया कि वे व्यापार मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत को प्राथमिकता देते हैं। वॉन डेर लेयेन ने कहा, 'हमारा लक्ष्य एक बिना रुकावट और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार सुनिश्चित करना है।'
90 दिनों के लिए टैरिफ को रोक
दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अतिरिक्त टैरिफ नीति को अगले 90 दिनों के रोक दिया है। लेकिन ये नियम चीन को छोड़ कर दुनिया भर के देश पर लागू होगा। चीन पर टैरिफ लागू रहेगा। ट्रंप ने चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया गया है।
ट्रंप के इस फैसले की अमेरिका में भारी विरोध हो रहा था। लोग सड़क पर उतर कर इसका विरोध कर रहे थे। इसी सब को देखते हुए ट्रंप ने टैरिफ पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है।
ये भी पढ़ें Trump की Tariff नीति में यू-टर्न, चीन पर 125% तक क्यों बढ़ा भार? भारत समेत 75 देशों को क्यों 90 दिन की राहत?












Click it and Unblock the Notifications