Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुस्‍कुराइए नहीं तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना, सरकारी कर्मचारियों के लिए आया नया फरमान

हर किसी का यहां मुस्‍कुराना हुआ अनिवार्य, नहीं तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

मनीला, 15 जुलाई: मुस्‍कुराना और खुश रहना सेहत के लिए अच्‍छा माना जाता है, लेकिन ये इंसान के मूड पर डिपेंड करता है। जब वो किसी बात पर खुश होता है तभी उसके चेहरे पर स्‍माइल नजर आती है लेकिन अब एक देश अपने यहां सरकारी कर्मचारियों को मुस्‍कुराना अनिवार्य कर दिया है। इतना ही नहीं अगर आप मुस्‍कुराते नहीं हैं तो आपको जुर्माना भी भरना पड़ेगा।

सरकारी कर्मचारियों के लिए आया नया फरमान

सरकारी कर्मचारियों के लिए आया नया फरमान

ये आदेश फिलीपीन के एक मेयर ने सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी किया है। इसके साथ ही जो हमेशा नहीं मुस्‍कुराएगा उस पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया है, क्योंकि वह स्थानीय सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा के स्तर में सुधार करने के उद्देश्‍य से किया गया है।

Recommended Video

    Policy For Government Employees: मुस्कुराएं, वरना देना होगा Fine, जानें फरमान |वनइंडिया हिंदी |*News
    जुर्माना सुनकर आप हो जाएंगे हैरान

    जुर्माना सुनकर आप हो जाएंगे हैरान

    आपको जानकार हैरानी होगी इस आदेश का पालन नहीं करने वाले कर्मचारियों पर छह महीने के वेतन के बराबर जुर्माना लगाया जा सकता है या नौकरी से निलंबित भी किया जा सकता है।

    इस महीने

    इस महीने "मुस्कान नीति" की शुरुआत की

    मेयर अरस्तू एगुइरे ने लुज़ोन के मुख्य द्वीप पर क्यूज़ोन प्रांत के मनीला शहर में पद की शपथ लेने के बाद इस महीने "मुस्कान नीति" की शुरुआत की।
    मेयर ने अपने इस आदेश में कहा "शांति और मैत्रीपूर्ण माहौल की भावना दिखाते हुए ईमानदारी से लोगों की सेवा करते हुए" नीति को अपनाया जाना चाहिए।

    आखिर मेयर ने ऐसा नियम लागू क्‍यों किया

    आखिर मेयर ने ऐसा नियम लागू क्‍यों किया

    मेयर ने बताया कि आखिर उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया है। मेयर ने बताया कि ज्यादातर नारियल उत्पादकों और मछुआरों की शिकायत थी कि सरकारी कर्मारियों का व्‍यवहार उचित नहीं रहता है। जब वे अपने करों का भुगतान करने या सहायता लेने के लिए टाउन हॉल के कर्मचारियों से मिले तो उन कर्मचारियों ने मित्रवत व्‍यवहार नहीं किया वो लोग शख्‍स नजर आए।

    सरकारी कर्मचारियों के रवैये को बदलना चाहता हूं

    सरकारी कर्मचारियों के रवैये को बदलना चाहता हूं

    मेयर ने ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले किसानों का दर्द बयां करते हुए कहा कि वो लोग दूरदराज के गांवों से टाउन हॉल तक एक घंटे पैदल चलकर पहुंचने हैं। जब वे आते हैं, तो वे उन कर्मचारियों के रवैये से निराश हो जाते हैं जिनके साथ वे लेन-देन करते हैं। एगुइरे जो 9 मई के चुनावों में हिस्‍सा लेने से पहले एक प्रोफेशनल डॉक्‍टर थे। उन्‍होंने कहा ऐसा करके मैं "हमारे सरकारी कर्मचारियों के रवैये को बदलना चाहता हूं। उन्‍होंने कहा हमें एक व्यापार अनुकूल नगर पालिका को डेवलेप करने की जरूरत है।

    ये नियम कैसे लागू किया जाएगा ?

    ये नियम कैसे लागू किया जाएगा ?

    ये नियम कैसे लागू किया जाएगा ? इसके जवाब में उन्‍होंने कहा जब फिलिपीन के लोगों का अभी भी सार्वजनिक रूप से फेस मास्क पहनना आवश्यक है ऐसे ही लोग समझ सकते हैं कि क्या कोई ईमानदारी से उनकी मदद कर रहा है। मुझे नहीं लगता कि हम उस बिंदु तक पहुंचेंगे, कि लोगों से जुर्माना वसूले, यह सिर्फ हमारे कर्मचारियों और लोगों को अच्छी वाइब्स भेजने के लिए है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+