आर्थिक संकट ने तोड़ी श्रीलंका की कमर, कागज की कमी के चलते अखबार बंद, परीक्षाएं रद्द
1981 में अपनी शुरुआत के बाद से, द आइलैंड अखबार सिर्फ अप्रैल के महीने में वार्षिक सिंहल-तमिल नव वर्ष की छुट्टियों के लिए अपना प्रेस बंद करता है।
कोलंबो, मार्च 26: आर्थिक संकट ने श्रीलंका की कमर तोड़कर रख दी है और स्थिति ये बन गई है, कि श्रीलंका में पेपर छापने के लिए अब पेपर ही नहीं बचे हैं और श्रीलंका के लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र द आइलैंड, जो गृहयुद्ध के दौरान भी बिना किसी रुकावट के प्रकाशित हुआ था, उसने देश के सामने गंभीर आर्थिक संकट के बीच अखबारी कागज की कमी के कारण अब शनिवार को अपना अखबार नहीं छापा।

अखबार का प्रोडक्शन किया बंद
श्रीलंकन अखबार के पहले पन्ने पर शुक्रवार को प्रकाशित एक नोटिस में कहा गया है कि, "हमें अपने पाठकों को यह बताते हुए खेद है, कि हमें शनिवार को द आइलैंड प्रिंट संस्करण के प्रकाशन को सस्पेंड करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।" अखबार ने अपने पाठकों से प्रिंट संस्करण बंद करने के लिए माफी मांगी है और कहा है कि, "हमारे नियंत्रण से परे परिस्थितियों के कारण ऐसा किया गया है।" श्रीलंका इन दिनों गंभीर आर्थिक मंदी के बीच संघर्ष कर रहा है, जिसमें आयात-निर्भर द्वीप राष्ट्र के सभी क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में, देश के शिक्षा विभाग ने लाखों छात्रों के लिए टर्म परीक्षाएं स्थगित कर दीं हैं, क्योंकि उनके पास पर्याप्त पेपर नहीं हैं। अधिकारियों ने यह भी कहा कि, कागज की लगातार कमी के बीच वे नए कार्यकाल के लिए पाठ्यपुस्तकों की छपाई का काम पूरा नहीं कर सके। और अब, देश का प्रिंट मीडिया भीषण आर्थिक संकट का लेटेस्ट शिकार हुआ है।

श्रीलंकन अखबारों की स्थिति पतली
अखबार 'द आइलैंड' के संपादक प्रभात सहबंधु ने बताया द हिन्दू को बताया कि, 'हम एक अस्थायी उपाय के रूप में शनिवार के संस्करण को नहीं छाप रहे हैं। स्थिति बहुत गंभीर है। कई श्रीलंकाई समाचार पत्र की स्थिति काफी खराब हो चुकी है और हम सभी अपने पृष्ठों को छोटा करने और छोटी-छोटी खबरें देने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि यह न केवल अखबारी कागज है जिसे हम आयात करते हैं, बल्कि प्लेट और स्याही की छपाई भी करते हैं। और सब कुछ या तो कम आपूर्ति में है या उपलब्ध नहीं है'। वहीं, कम पृष्ट के अखबार छापने की वजह से उसका सीधा असर विज्ञापनों पर हो रहा है, लेकिन अब संपादकों को इस बात का डर है, कि अगर अखबारी कागज की कमी बनी रही, तो मौजूदा संकट का महत्वपूर्ण कवरेज जनता तक नहीं पहुंच पाएगा।

श्रीलंका का बड़ा अखबार है ‘द आइलैंड’
1981 में अपनी शुरुआत के बाद से, द आइलैंड अखबार सिर्फ अप्रैल के महीने में वार्षिक सिंहल-तमिल नव वर्ष की छुट्टियों के लिए अपना प्रेस बंद करता है। संपादक श्री सहबंधु ने कहा कि, "हमने युद्ध के दौरान भी छपाई बंद नहीं की। महामारी के दौरान लॉकडाउन के दौरान ही हमें प्रिंट संस्करण को निलंबित करना पड़ा, क्योंकि वितरण संभव नहीं था"। उनके मुताबिक सरकारी मुद्रक ने संकेत दिया है कि, दो महीने में उनका कागज खत्म हो जाएगा। "वे इस बात से चिंतित हैं कि राजपत्र और अन्य महत्वपूर्ण आधिकारिक दस्तावेज कैसे मुद्रित किए जाएंगे।" अधिकांश श्रीलंकाई समाचार पत्र अपने पृष्ठों को मुद्रित करने के लिए नॉर्वे, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और रूस के अखबारी कागज का उपयोग करते हैं।

डॉलर की कमी से बिगड़े हालात
डॉलर के भुगतान में अनिश्चितता के कारण देश में डॉलर की कमी के कारण आवश्यक वस्तुओं के आयात में भी देरी हुई है या ठप हो गई है। इस बीच श्रीलंकाई रुपया एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग 285 (आधिकारिक खरीद दर) तक गिर गया है, जिससे देश की स्थिति और ज्यादा खराब हो चुकी है। वाली एक्सप्रेस न्यूजपेपर्स (सीलोन) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कुमार नदेसन ने कहा कि, "जब हमने लगभग तीन महीने पहले अखबारी कागज का ऑर्डर दिया था, तो यह 750 डॉलर प्रति टन था, और अब यह बढ़कर 1070 डॉलर प्रति टन हो गया है। हमारी उत्पादन लागत का लगभग 70% अखबारी कागज के लिए है। तमिल दैनिक विराकेसरी का प्रकाशन करने वाली एक्सप्रेस न्यूजपेपर्स (सीलोन) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कुमार नदेसन ने कहा, हम अब भारत से अखबारी कागज आयात करने के लिए मजबूर हैं, लेकिन, भारतीय अखबारी कागज की क्वालिटी खराब है'।

अखबार चलाना हुआ मुश्किल
कुमार नदेसन ने कहा कि, "इस स्थिति में समाचार व्यवसाय को बनाए रखना बहुत कठिन होता जा रहा है। हमें अपने कर्मचारियों को भुगतान करना होगा। देश भर में बिजली कटौती के कारण हम उन्हें घर से काम करने के लिए नहीं कह सकते। वास्तव में, हमें उन्हें इस संकट से निपटने के लिए किसी प्रकार का कठिनाई भत्ता देना चाहिए'। आपको बता दें कि, साल 1948 के बाद से अपनी सबसे खराब स्थिति का सामना कर रहा है और देश में ईंधन की भारी कमी हो गई है। वहीं, बीते दिनों श्रीलंका में पेट्रोल पंपों के बाहर लगी भीड़ में करीब 5 घंटे तक खड़े रहने के बाद दो ऑटो ड्राइवर्स की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications