श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को घेरा, जमकर खाना खाया, स्विमिंग पूल में किया डांस
एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे देश की खराब हालात के मद्देनजर, त्वरित समाधान के लिए अपने पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने स्पीकर से संसद की बैठक बुलाने का आह्वान किया है।
कोलंबो, 9 जुलाई : श्रीलंका में सरकार के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने फिर से उग्र रूप धारण कर लिया है। आज हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों से नाराज होकर राष्ट्रपति भवन को घेर लिया और परिसर के भीतर घुस गए। खबर के मुताबिक,मौका पाते ही राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे वहां से भाग गए। कोलंबो से नाराज जनता के कई वीडियो वायरल हुए हैं। आप देख सकते हैं कि, कैसे महंगाई की मार झेल रही देश जनता राष्ट्रपति भवन में घुस गए और किचन में जाकर उन भरपेट भोजन किया और स्विमिंग पूल में डांस किया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के आवास के कई महत्वपूर्ण कक्ष में घुसकर सामान को उठाने लगे।

Recommended Video
राष्ट्रपति आवास में घुसे प्रदर्शनकारी
बता दें कि, श्रीलंका में हालात और ज्यादा बिगड़ गए है। खबर है कि, प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो में राष्ट्रपति आवास को घेर लिया था, जिसके बाद राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आवास छोड़कर कहीं दूसरे जगह चले गए हैं। वहीं, देश की ताजा हालात की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। वहीं, गाले फेस में विरोध मार्च में शामिल होने की कोशिश करने पर पूर्व मंत्री रजिता सेनेरथ को प्रदर्शनकारियों ने पीटा है।
किचन में घुसकर खाना खा रहे प्रदर्शनकारी
इस वक्त देश के सर्वोच्च आवास राष्ट्रपति भवन को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया है। वे वहां तोड़फोड़ कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कई लोग किचन में घुसकर राष्ट्रपति और वहां के लोगों के लिए बनाए जा रहे भोजन पर हाथ साफ कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आर्थिक और खाद्य संकट से जूझ रही श्रीलंका की जनता कैसे किचन में घुसकर खाना पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं।
स्विमिंग पूल में तैर रहे प्रदर्शनकारी
वहीं, दूसरी एक तस्वीर में प्रदर्शनकारी स्विमिंग पूल पर नहा रहे हैं और डांस करते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य श्रीलंका की पतन की इबारत लिख रहा है। कैसे सरकार की गलत नीतियों ने जनता को हिंसक बनने पर मजबूर कर रही है।
आपात बैठक बुलाई
एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे देश की खराब हालात के मद्देनजर, त्वरित समाधान के लिए अपने पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने स्पीकर से संसद की बैठक बुलाने का आह्वान किया है।
राष्ट्रपति भाग गए
बता दें कि, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शनिवार को कथित तौर पर अपने आधिकारिक आवास से भाग गए हैं, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो में उनके घर को घेर लिया था। श्रीलंका के राष्ट्रपति लगातार अपने पद नहीं छोड़ने की जिद पर अड़े हुए थे और उन्होंने साफ कर दिया था, कि वो किसी भी हाल में देश के राष्ट्रपति का पद नहीं छोड़ेंगे, लेकिन प्रदर्शनकारियों को अपने घर के आगे आया देख राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे अपने आधिकारिक आवास को छोड़कर फरार हो गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications