इजराइल के खिलाफ पहली बार सऊदी अरब ने दिखाई सख्ती, ट्रंप के आने से पहले इस्लामिक देशों का शक्ति प्रदर्शन

Saudi Arabia on Israel: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले साल युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार सख्त रूख अपनाते हुए इजराइल पर गाजा में "सामूहिक नरसंहार" करने का आरोप लगाया है।

यह इजराइल को लेकर सऊदी अरब की सबसे कड़ी आलोचना है। सोमवार को रियाद में सऊदी अरब द्वारा आयोजित इस्लामी राष्ट्रों के नेताओं की एक सभा के दौरान, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा, "साम्राज्य भाईचारे वाले फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ इजराइल द्वारा किए गए सामूहिक नरसंहार की निंदा और पूर्ण इनकार को दोहराता है।"

Saudi Arabia on Israel

पिछले साल इजराइल ने गाजा एन्क्लेव पर हमले शुरू किए थे, जिसमें अभी तक हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 43,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। गाजा के नागरिक सुरक्षा प्रवक्ता महमूद बसल के अनुसार, मंगलवार को गाजा शहर और उत्तरी गाजा में कम से कम 30 लोग मारे गए, और कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।

सऊदी का पहली बार सख्त रूख

पिछले साल सऊदी अरब, इजराइल के साथ एक ऐतिहासिक सामान्यीकरण समझौते पर बातचीत करने की प्रक्रिया में था, लेकिन हाल ही में उसने कहा कि फिलिस्तीनी राज्य के बिना यह समझौता "मेज से बाहर" है, जबकि इस मांग को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खारिज कर दिया। सऊदी क्राउन प्रिंस, जिन्हें उनके शुरुआती नाम MBS से जाना जाता है, उन्होंने भी ईरान का भी बचाव किया। जबकि, 2017 में उन्होंने ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तुलना एडोल्फ हिटलर से की थी।

एमबीएस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया, कि वे "इजराइल को ईरान की संप्रभुता का सम्मान करने और (ईरानी) क्षेत्रों पर हमला न करने के लिए मजबूर करें।" क्षेत्रीय प्रभाव को लेकर दशकों की दुश्मनी के बाद रियाद और तेहरान ने पिछले साल संबंधों को सुधारा था।

सऊदी अरब ने इजराइल पर बदला रूख

क्षेत्रीय संघर्षों का कोई समाधान नजर नहीं आने और इजराइल के साथ सामान्यीकरण प्रक्रिया में रुकावट के बीच, सऊदी अरब ने पिछले एक साल में अपने संदेश में बदलाव करते हुए निंदा से लेकर सार्वजनिक रूप से इज़राइल पर नरसंहार का आरोप लगाया है, जबकि ईरान के लिए और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा का आग्रह किया है।

ईरान ने सोमवार को रियाद सम्मेलन में अपने पहले उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा अरेफ़ को भेजा, जिन्होंने अपने भाषण में हिज़्बुल्लाह के महासचिव हसन नसरल्लाह और हमास के नेताओं इस्माइल हानिया और याह्या सिनवार की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। हालांकि सऊदी अरब, हिज़्बुल्लाह और हमास जैसे ईरान समर्थित मिलिशिया का कड़ा विरोध करता है। उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेने वाले अन्य लोगों में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास, लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तह अल-सीसी शामिल थे।

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन और सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद भी बैठक में मौजूद थे, जो उत्तरी सीरिया में तुर्की के सैन्य अभियानों और विद्रोही समूहों को उसके समर्थन को लेकर चल रहे संघर्ष में उलझे हुए हैं। सऊदी की सरकारी राज्य एजेंसी ने कहा कि सोमवार की बैठक का घोषित लक्ष्य "स्थिति को एकजुट करना" और क्षेत्र में "चल रहे हमलों को समाप्त करने और स्थायी शांति स्थापित करने" के लिए कदम उठाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर "दबाव डालना" था।

ट्रंप प्रशासन के आने से पहले एकजुट इस्लामिक देश!

विशेषज्ञों का कहना है, कि एमबीएस ने अमेरिकी राष्ट्रपति-चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के जीतने और पदभार ग्रहण करने से पहले इस्लामी राष्ट्रों को एकजुट करने में अपनी ताकत दिखाने के लिए क्षेत्रीय सहयोगियों और पुराने दुश्मनों को इकट्ठा किया।

अपने 2024 के अभियान के दौरान, ट्रंप ने यह साफ नहीं किया था, कि वह इजराइल-हमास युद्ध को कैसे संभालेंगे, या उनकी नीतियां, उनके पूर्ववर्ती जो बाइडेन की नीतियों से कैसे अलग होंगी। अप्रैल में, ट्रंप ने कहा था, कि इजराइल को "जो उन्होंने शुरू किया था उसे पूरा करने" और "इसे जल्दी से खत्म करने" की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गाजा से आने वाली तस्वीरों के कारण इजराइल "प्रोपेगेंडा युद्ध हार रहा है।"

माना जा रहा है, कि डोनाल्ड ट्रंप संभवत, "ईरान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने" और "इसे आर्थिक रूप से कमजोर करने" के लिए तेहरान पर प्रतिबंध व्यवस्था को बहाल करने की कोशिश करेंगे। ब्रायन हुक, जो ट्रंप के पहले प्रशासन के दौरान अमेरिका के ईरान में दूत थे, उन्होंने पिछले सप्ताह CNN से बात करते हुए इस संभावना को जताया है।

फ्लोरिडा के प्रतिनिधि माइक वाल्ट्ज, जिन्हें ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में चुना है, और फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो, जिनके बारे में सूत्रों का कहना है, कि संभवतः वे विदेश मंत्री होंगे, उनकी ईरान के संबंध में कठोर नीतियां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+