Russia-Ukraine War:कहां चल रही है भयंकर लड़ाई और कहां 'शांति' की उम्मीद ? 10 प्वाइंट

कीव, 7 मार्च: रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए आक्रमण का आज 12वां दिन है, लेकिन अभी तक इसके खत्म होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। संभावना है कि इस संकट को दूर करने के लिए मध्यस्थों के जरिए आज दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की शांति वार्ता हो सकती है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को ही अपना अड़ियल रवैया फिर दोहराते हुए कहा था कि युद्ध तभी रुकेगा जब यूक्रेन हथियार डाल दे और उसकी सारी शर्तें मान ले। आइए जानते हैं कि फिलहाल इस युद्ध को लेकर ताजा अपडेट क्या हैं।

The latest update of the Russo-Ukraine war is that Russia has declared an immediate ceasefire in some cities

1- रूस ने यूक्रेन के कीव, खारकिव, मारियुपोल और सुमी में भारतीय समयानुसार सोमवार दिन के 12.30 बजे से युद्ध विराम की घोषणा की है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निजी अनुरोध पर मानवीय कॉरिडर की व्यवस्था की जा रही है।

2- इस बीच मारियुपोल में आज दूसरे दिन युद्ध विराम के उल्लंघन की वजह से नागरिकों को निकालने का काम नाकाम हो गया। इस शहर में लोग बिना पानी और बिजली के रहने को मजबूर हैं।

3- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि सेंट्रल यूक्रेन के विनितसिया एयरपोर्ट को रूसी मिसाइलों ने तबाह कर दिया है।

4- यूक्रेन की सेना दक्षिण शहर मायकोलाइव में रूसी सेना के साथ भयंकर यूद्ध लड़ रही है। वहीं उत्तरी शहर चेर्निहिव में दर्जनों नागरिकों के मारे जाने की रिपोर्ट है। हालांकि, रूस ने लगातार नागरिकों पर हमले का खंडन किया है।

5- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह यूक्रेन में 'बातचीत या युद्ध के के जरिए' अपना लक्ष्य हासिल करेंगे।

6- संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अबतक यूक्रेन के 13.70 लाख नागरिक पड़ोसी मुल्कों में शरणार्थी बनने को मजबूर हुए हैं।

7- वीजा और मास्टरकार्ड जैसी बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनियों ने यूक्रेन पर आक्रमण की वजह से रूस के साथ कारोबार करने से इनकार कर दिया है।

8- बीबीसी और सीएनएन समेत कई अंतरराष्ट्रीय ब्रॉकास्टर्स ने कहा है कि वो रूस से रिपोर्टिंग करना बंद कर देंगे।

9- रूस के स्वतंत्र अखबार नोवाया गजेटा ने भी कहा है कि वह युद्ध की रिपोर्टिंग करना बंद कर देगा।

10- रूसी फ्लैगशिप एयरलाइंस एयरोफ्लोट ने कहा है कि वह बेलारूस को छोड़कर बाकी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+