अमेरिका के HIMARS के आगे रूस का S-400 हुआ फेल, 12 रूसी सैनिक ढेर, पुतिन नाराज
24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी रॉकेट ने पुतिन के 12 सैनिकों को ढेर कर दिया है। मरने वालों में सेना के बड़े अधिकारियों के होने की आशंका जताई जा रही है।
कीव, 11 जुलाई : रूस-यूक्रेन युद्ध (russia ukraine conflict) अपने पांच महीने पूरे होने के करीब है। जानकारी के मुताबिक, अब इस जंग में दोनों पक्षों को गंभीर नुकसान होने की खबर है। हालांकि, कई मोर्चों पर यूक्रेन का पलड़ा भारी होता दिख रहा है, जिसमें पश्चिमी देशों के हथियारों का बड़ा योगदान है। खबर आ रही है कि एक कमांड पोस्ट पर 12 रूसी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, पुतिन अपने एस-400 डिफेंस सिस्टम के फेल होने से काफी नाराज हैं। अमेरिका की HIMARS मिसाइलें युद्ध में रूस को गहरी चोट पहुंचा रही हैं।

रूस का S-400 अमेरिका के HIMARS के आगे हुआ फेल
डेलीमेल (daily mail) की खबर के मुताबिक, कहा जा रहा है कि यूक्रेनी सेना की तरफ से दागे गए सिर्फ एक रॉकेट हमले में 12 रूसी सैनिकों की मौत हो गई है। इस हमले में रूसी कब्जे वाले खेरसॉन शहर के पास चोरनोबाइवका एयरपोर्ट पर एक कमांड पोस्ट को निशाना बनाया गया था। खबरें तो यहां तक हैं कि इसमें कम से कम एक जनरल और एक कर्नल की मौत हो गई है। हमले के वीडियो में रॉकेट से दिखने वाली एक घातक वस्तु बेस पर गिरती और जोरदार धमाका होता है और रूस को भारी नुकसान होता हुआ दिख रहा है।

एस-400 फेल, पुतिन हुए नाराज
रूसी टेलीग्राम चैनलों ने जानकारी दी है कि सैनिकों की रक्षा करने में एस-400 एंटी-एयर सिस्टम (S-400 Anti Air System) की विफलता से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (president vladimir putin) काफी नाराज हैं, वे इस हमले से तिलमिलाए हुए हैं। बता दें कि, यूक्रेन खेरसॉन के आसपास एक बड़े हमले के लिए अपनी सेना को मजबूत कर रहा है ताकि शहर को रूसी कब्जे से वापस लिया जा सके। यूक्रेनी रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने बताया है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने जनरलों को हमले की योजना बनाने और काम पूरा करने के लिए आवश्यक उपकरणों की एक लिस्ट तैयार करने के लिए कहा है।

कितना खतरनाक अमेरिका का रॉकेट सिस्टम, जानें
M142 हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) एक लाइट मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर है जिसे 1990 के दशक के अंत में अमेरिकी सेना के लिए विकसित किया गया था। इस रॉकेट सिस्टम को अमेरिकी सेना के M1140 ट्रक के ऊपर लगाया गया था। M142 में छह गाइडेड मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम रॉकेट, या दो प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल या एक जमीन से जमीन पर मार करने वाली आर्मी टेक्टिकल मिसाइल लगी होती है।

भुखमरी की नौबत
रूस-यूक्रेन युद्ध का असर दुनिया भर में दिखने लगा है। संयुक्त राष्ट्र पहले ही चेतावनी दे चुका है कि, जंग की वजह से भुखमरी की नौबत आ सकती है। इससे सबसे ज्यादा असर यूक्रेन पर निर्भर रहने वाले देशों को होगा।

यूक्रेन और रूस आमने-सामने
यूक्रेन में जंग लंबा खिंचता जा रहा है। कब यह युद्ध खत्म होगा,मालूम नहीं,लेकिन इस युद्ध ने अमेरिका और यूरोपीय देशों को करीब ला दिया है। वे मिलकर रूस के खिलाफ यूक्रेन की सहायता कर रहे हैं। इसकी वजह से अभी तक जेलेंस्की की सेना पुतिन की शक्तिशाली आर्मी का मुकाबला कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications