Poorest countries in the World: दुनिया के 10 सबसे गरीब देशों की लिस्ट आई सामने, एशिया का भी एक देश है शामिल
TOP 10 Poorest countries: वैश्विक संपत्ति की प्रचुरता के बावजूद दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां लोग खाने-खाने को मोहताज हैं। लोगों को सही से खाना नहीं मिल पाता है। हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन (Forbes Magazine) ने ऐसे ही गरीब देशों की लिस्ट जारी की है।
आज हम आपको इस रिपोर्ट के जरिए दुनिया के 10 ऐसे देश का नाम बताएंगे जो GDP के आधार पर सबसे नीचे हैं। आप सोच रहे होंगे कि इस लिस्ट में पाकिस्तान और बांग्लादेश भी शामिल है। भारत कौन से नंबर है। चलिए जानते हैं कि फोर्ब्स की रिपोर्ट क्या कहती है।

GDP के आधार पर दुनिया के सबसे गरीब 10 देश (TOP 10 Poorest countries in the World)
देश का नाम प्रति व्यक्ति आय (GDP Per Capita)
1. दक्षिण सुडान (South Sudan) $960.24
2. बुरुंडी (Burundi) $1,010
3. केन्द्रीय अफ़्रीकी गणराज्य
(Central African Republic) $1,310
4. मलावी ( Malawi) $1,760
5. मोज़ाम्बिक ( Mozambique) $1,790
6. सोमालिया (Somalia) $1,900
7. कांगो ( Congo) $1,910
8. लाइबेरिया (Liberia) $2,000
9. यमन (Yemen) $2,020
10. मेडागास्कर ( Madagascar) $2,060
भारत किस स्थान पर है
भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। Forbes द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत का स्थान दुनिया के 100 सबसे निचले देशों में शामिल है। भारत साल 2025 में लगभग 200 देशों में 124वें स्थान पर है।
ये भी पढ़ें World Top 10 Richest Countries: ये है दुनिया के 10 सबसे अमीर देश, जानिए भारत किस नंबर पर?
क्या है प्रति व्यक्ति आय?
किसी देश या भौगोलिक क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कितनी आय अर्जित की जाती है। उसे प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) कहते हैं। साधारण भाषा में प्रति व्यक्ति आय किसी देश, राज्य, नगर या अन्य क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों के एवरेज इनकम होती है।
इसकी गणना करने के लिए हम उस देश की GDP को उसकी कुल जनसंख्या से भाग देते हैं। प्रति व्यक्ति आय जिस देश की जितना अधिक होता है वे देस उतना ही समृद्ध माना जाता है।
ये भी पढ़ें Trump Immigration Policy: पैसे खर्च कर इन देशों में मिल जाती है नागरिकता, लिस्ट में कौन-कौन से देश का नाम?












Click it and Unblock the Notifications