कौन थे ब्रॉनसन रीड? 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, WWE में ऐसा रहा सफर

WWE की दुनिया में कुछ रेसलर्स अपनी फुर्ती के लिए पहचाने जाते हैं तो कुछ अपनी ताकत के दम पर विरोधियों को चुनौती देते हैं। ब्रॉनसन रीड ऐसे ही सुपरस्टार थे, जिन्होंने अपने भारी-भरकम अंदाज और दमदार मूव्स से अलग पहचान बनाई थी। अब महज 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। WWE ने 27 नवंबर को उनके जाने की जानकारी दी। इस खबर ने रेसलिंग जगत को दुखी कर दिया है।

ब्रॉनसन रीड का असली नाम जर्मेन हेली था। WWE के आधिकारिक बयान के मुताबिक, उनका निधन मेडिकल कॉम्प्लिकेशन के कारण हुआ। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि उन्हें कौन सी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी।

Bronson Reed

WWE ने अपने बयान में उन्हें शानदार रेसलर के साथ एक बेहतरीन इंसान, परिवार से प्यार करने वाला व्यक्ति और साथी रेसलर्स का प्रिय सहयोगी बताया। कंपनी ने उनकी पत्नी पैज, बेटी और परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की। उनकी पत्नी पैज गर्भवती हैं।

ऑस्ट्रेलिया से शुरू हुआ था रेसलिंग का सफर

ब्रॉनसन रीड का जन्म ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में हुआ था। उन्होंने 2007 में प्रोफेशनल रेसलिंग की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में वह जोना रॉक और जे-रॉक जैसे नामों से रिंग में उतरते थे। WWE में उनका सफर 2019 में शुरू हुआ।

उन्होंने NXT में अपनी पहचान बनाई और नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप भी जीती। हालांकि, 2021 में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी रेसलिंग कंपनियों में काम किया और 2022 में WWE में वापसी की। साल 2024 में उन्होंने आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल का खिताब अपने नाम किया।

क्राउन ज्वेल में आखिरी बार आए थे नजर

रीड की आखिरी WWE अपीयरेंस 7 नवंबर को सऊदी अरब में हुए क्राउन ज्वेल इवेंट में थी। वह ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी के टैग टीम टाइटल मुकाबले के दौरान बीच में पहुंचे थे। इसी दौरान ओबा फेमी ने उन्हें स्टेज से नीचे टेबलों पर पटक दिया था।

इस घटना के बाद उन्हें चोटें आई थीं और इलाज के लिए सऊदी अरब में रुकना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी पसलियों में फ्रैक्चर और फेफड़े में चोट की जानकारी सामने आई थी। बाद में वह अमेरिका लौट आए थे। हालांकि WWE ने उनके निधन और क्राउन ज्वेल में लगी चोटों के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+