रिंकू सिंह और होने वाली पत्नी प्रिया सरोज में किसने की ज्यादा पढ़ाई? दोनों की शिक्षा में जमीन-आसमान का फर्क

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ में होनी है। क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाने वाले रिंकू सिंह और राजनीति में सक्रिय प्रिया सरोज की इस शादी को लेकर काफी चर्चा है।

इस बीच लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों कितने पढ़े-लिखे हैं और उनके पास कौन-कौन सी शैक्षणिक डिग्रियां हैं। आइए जानते हैं रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की एजुकेशन क्या है और दोनों में कौन आगे है।

Rinku Singh and Priya Saroj

रिंकू सिंह कितने पढ़े-लिखे हैं?

रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आते हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल, अलीगढ़ में हुई। इसके बाद उन्हें दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), अलीगढ़ में दाखिला मिला। यहां उन्हें क्रिकेट में प्रतिभा के आधार पर मौका मिला था।

रिंकू का झुकाव बचपन से ही क्रिकेट की तरफ था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं थी कि वह पढ़ाई और क्रिकेट दोनों पर बराबर ध्यान दे पाते। पहले उनकी पढ़ाई आठवीं कक्षा तक बताई जाती रही, लेकिन मार्च 2026 में उनके बड़े भाई सोनू सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि रिंकू ने ओपन स्कूलिंग के जरिए दसवीं की परीक्षा पास की थी। इस हिसाब से रिंकू सिंह दसवीं पास हैं।

प्रिया सरोज के पास कौन सी डिग्री है?

प्रिया सरोज की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उन्होंने साल 2022 में कानून की पढ़ाई पूरी की थी।

इस तरह प्रिया सरोज ने ग्रेजुएशन के बाद कानून की पढ़ाई की, जबकि रिंकू सिंह की औपचारिक शिक्षा दसवीं तक हुई है। दोनों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि अलग-अलग रही है लेकिन आज दोनों अपने-अपने क्षेत्र में पहचान बना चुके हैं। पढ़ाई के मामले में रिंकू सिंह से आगे प्रिया सरोज हैं लेकिन क्रिकेट के दम पर रिंकू सिंह ने अपना एक अलग नाम बनाया है। देश में उनको चाहने वाले करोड़ों फैंस हैं।

रिंकू सिंह की शादी में जुटेगी राजनीति, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां, पीएम मोदी से शाहरुख तक को न्योता
रिंकू सिंह की शादी में जुटेगी राजनीति, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां, पीएम मोदी से शाहरुख तक को न्योता
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+