'हमारा हौसला बुलंद,हिम्मत अटूट', महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश, कहा- 'नारी शक्ति से किया वादा निभाएंगे

महिला आरक्षण को लेकर संसद का विशेष सत्र शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि सरकार अपने वादे से पीछे नहीं हटेगी। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति से किया गया वादा पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मोदी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब केंद्र सरकार 33 फीसदी महिला आरक्षण को लागू करने का रास्ता साफ करने के लिए परिसीमन से जुड़े संशोधित विधेयक संसद में लाने की तैयारी कर रही है।

पीएम मोदी का संदेश सिर्फ महिला आरक्षण तक सीमित नहीं है। इसके पीछे संसद में होने वाली बड़ी राजनीतिक लड़ाई भी है। सरकार के सामने चुनौती है कि वह विधेयकों को विशेष बहुमत से पास कराए। वहीं, विपक्ष परिसीमन की प्रक्रिया और राज्यों के प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठा रहा है। इस बीच डीएमके ने संशोधित प्रस्ताव को समर्थन देने का फैसला किया है। इससे सरकार को कुछ राहत जरूर मिली है।

PM MODI Says promise to our Nari Shakti and committed to fulfilling womens reservation delimitation bill

पीएम मोदी ने वीडियो में क्या कहा?

पीएम मोदी ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'हमने अपनी नारी शक्ति से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' वीडियो में उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की लड़ाई कई दशकों से चल रही है। वह खुद भी लंबे समय से इस दिशा में काम करने वालों में शामिल रहे हैं।

वीडियो पर लिखे संदेश में पीएम मोदी ने कहा, 'हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है।' उनका यह बयान महिला आरक्षण से जुड़े नए विधेयकों को लेकर सरकार के इरादे का संकेत है। सरकार का लक्ष्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के वादे को लागू करना है।

परिसीमन बिल पर DMK के 22 सांसद देंगे मोदी सरकार का साथ, कैसे माने आखिर स्टालिन? बहुमत से अब भी 6 दूर सरकार
परिसीमन बिल पर DMK के 22 सांसद देंगे मोदी सरकार का साथ, कैसे माने आखिर स्टालिन? बहुमत से अब भी 6 दूर सरकार

30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र, तीन विधेयक होंगे पेश

केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से शुरू होगी, जबकि राज्यसभा में कार्यवाही 2 दिसंबर से शुरू होगी। दोनों सदनों का सत्र 3 दिसंबर को खत्म होगा। सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस दौरान तीन विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। इनका मकसद महिला आरक्षण को लागू करने के लिए जरूरी संवैधानिक और कानूनी बदलाव करना है। कैबिनेट ने 27 नवंबर को संशोधित प्रस्तावों को मंजूरी दी थी।

महिला आरक्षण और परिसीमन को एक साथ क्यों जोड़ा गया?

साल 2023 में संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया था। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया। लेकिन कानून में इसके लागू होने को अगली जनगणना के बाद होने वाले परिसीमन से जोड़ा गया है। यही वजह है कि सरकार अब सीटों की संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों के नए सिरे से निर्धारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाना चाहती है।

केंद्र के नए प्रस्ताव में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी का फॉर्मूला रखा गया है। साथ ही राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखने की बात है। सरकार का तर्क है कि इससे सदन में सीटें बढ़ेंगी और किसी राज्य की हिस्सेदारी कम नहीं होगी। लेकिन विपक्ष को आशंका है कि परिसीमन के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का संतुलन बदल सकता है।

BJP को साउथ से मिल रहा सपोर्ट! YSRCP तैयार, DMK ने रखीं 2 बड़ी शर्तें, संसद में बदलेगा सियासी समीकरण
BJP को साउथ से मिल रहा सपोर्ट! YSRCP तैयार, DMK ने रखीं 2 बड़ी शर्तें, संसद में बदलेगा सियासी समीकरण

DMK ने क्यों बदला अपना रुख?

इस बीच तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके ने संशोधित परिसीमन बिल को समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी अध्यक्ष एमके स्टालिन की अध्यक्षता में चेन्नई में हुई सांसदों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता ए. राजा ने समर्थन की घोषणा की।

स्टालिन ने एक्स पर बताया कि केंद्र ने उनकी पार्टी की दो प्रमुख मांगों को नए प्रस्ताव में शामिल किया है। पहली मांग थी कि लोकसभा में तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 फीसदी हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए। दूसरी मांग थी कि 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का जो अनुपात तय है, उसे अगले 25 साल तक बरकरार रखा जाए।

स्टालिन ने इसे तमिलनाडु और दूसरे दक्षिणी राज्यों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि अगर डीएमके इस प्रस्ताव का समर्थन नहीं करती, तो आगे चलकर राज्यों को आबादी के आधार पर सीटों के नए बंटवारे का सामना करना पड़ सकता था। पार्टी ने साफ किया है कि वह संशोधित बिल का समर्थन करेगी, लेकिन तमिलनाडु के हितों की रक्षा पर उसका रुख कायम रहेगा।

संसद में सरकार के सामने क्या चुनौती होगी?

डीएमके के समर्थन से सरकार को लोकसभा में राजनीतिक बढ़त मिल सकती है। पार्टी के 22 सांसद हैं। इससे पहले एनसीपी (एसपी) और वाईएसआर कांग्रेस की ओर से भी समर्थन के संकेत सामने आए हैं। हालांकि, किसी दल का समर्थन मिलने का मतलब यह नहीं कि विधेयक अपने आप पास हो जाएगा।

संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए सदन में मौजूद और वोट डालने वाले सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई समर्थन की जरूरत होगी। इसलिए सरकार को सिर्फ सहयोगी दलों का साथ ही नहीं, बल्कि पर्याप्त सांसदों के वोट भी जुटाने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+