सलमान खान की Maatrubhumi को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना किसी कट के पास हुई फिल्म, जानें रनटाइम

Maatrubhumi: सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से अटकी इस फिल्म को आखिरकार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से मंजूरी मिल गई है। खास बात ये है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी कट के पास कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म के सर्टिफिकेट और रनटाइम से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है।

'मातृभूमि' को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार CBFC ने सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'मातृभूमि' को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म को बिना किसी कट या अतिरिक्त बदलाव के प्रमाणित किया गया है।

maatrubhumi

सर्टिफिकेट पर CBFC के चेयरमैन ने किए साइन

इस सर्टिफिकेशन से जुड़ी एक और दिलचस्प बात सामने आई है। फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट पर CBFC के चेयरमैन शशि शेखर वेम्पति ने हस्ताक्षर किए हैं। आमतौर पर ऐसे सर्टिफिकेट पर बोर्ड के CEO राजेंद्र सिंह शेखावत के साइन होते हैं। ऐसे में चेयरमैन के हस्ताक्षर ने भी इस प्रक्रिया को चर्चा में ला दिया है।

सरकारी सुझावों के बाद फिल्म में हुए थे बदलाव

-रिपोर्ट में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि मेकर्स ने भारत सरकार के सुझावों के आधार पर 'मातृभूमि' में कुछ बदलाव किए थे। इन संशोधनों के बाद फिल्म संबंधित अधिकारियों को दिखाई गई, जहां से इसे मंजूरी मिल गई।

-इसके बाद फिल्म को सर्टिफिकेशन की आगे की प्रक्रिया के लिए सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया। सूत्र के मुताबिक अधिकारियों की मंजूरी के बाद CBFC को फिल्म में किसी तरह के अतिरिक्त बदलाव की जरूरत महसूस नहीं हुई। यही वजह है कि इसे बिना किसी कट के सर्टिफिकेट मिल गया।

2 घंटे 34 मिनट की होगी सलमान खान की फिल्म

'मातृभूमि' के रनटाइम की बात करें तो इसकी अवधि 154 मिनट और 12 सेकंड है। ऐसे में दर्शकों को बड़े पर्दे पर सलमान खान की ये फिल्म करीब 2 घंटे 34 मिनट तक देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म के लिए आमतौर पर दिए जाने वाले कुछ निर्देश भी नहीं दिए, जैसे कि फिल्म के नाम और क्रेडिट को मूल भाषा में रखने या नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता से जुड़ा विज्ञापन दिखाने जैसी कोई अतिरिक्त शर्त सामने नहीं आई है।

गलवान घाटी की घटना पर आधारित है 'मातृभूमि'

-'मातृभूमि' की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। चित्रांगदा सिंह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी।

-इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है जबकि इसकी कहानी चिंतन गांधी ने लिखी है। फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। देशभक्ति और सैन्य संघर्ष की पृष्ठभूमि वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।

4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

'मातृभूमि' की रिलीज को लेकर 2025 और 2026 के दौरान कई बार चर्चाएं हुईं। आखिरकार सलमान खान ने इसी महीने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया था। अब सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद फिल्म की सिनेमाघरों तक पहुंचने की राह भी साफ हो गई है। ये फिल्म 4 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+