Sukesh Chandrashekhar की डॉक्यूमेंट्री पर सरकार सख्त, Netflix से 7 दिन में मांगा जवाब, क्या हो पाएगी रिलीज?

Sukesh Chandrashekhar: महाठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली उनकी जिंदगी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री है। सुकेश चंद्रशेखर ने इस डॉक्यूमेंट्री की रिलीज पर आपत्ति जताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उनके वकील अनंत मलिक ने नेटफ्लिक्स और इंडिया टुडे ग्रुप समेत इससे जुड़े लोगों को कानूनी नोटिस भेजकर रिलीज रोकने की मांग की है। अब इस मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी हस्तक्षेप किया है। मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। ये डॉक्यूमेंट्री 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लिया संज्ञान
नेटफ्लिक्स की अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री का नाम 'लव, स्कैम और धोखा: द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी' है। 27 नवंबर 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से इस मामले में एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया। लेटर में मंत्रालय ने सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक की ओर से भेजी गई शिकायत की कॉपी नेटफ्लिक्स को भेजते हुए उठाए गए मुद्दों पर जवाब मांगा है।

Sukesh Chandrashekhar

लेटर मिलने के 7 दिनों के अंदर जवाब देने का मिला निर्देश

-मंत्रालय ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 और देश में लागू अन्य कानूनों के तहत शिकायत की जांच करने को कहा है। साथ ही लेटर मिलने के 7 दिनों के अंदर अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

-मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए निर्धारित आचार संहिता का भी हवाला दिया है। इसके तहत प्लेटफॉर्म को ऐसी सामग्री प्रसारित करने से बचना जरूरी है, जिस पर कानून के तहत रोक हो। साथ ही कंटेंट तैयार करने और प्रसारित करने के दौरान उचित सावधानी बरतने की जिम्मेदारी भी उनकी है।

क्या डॉक्यूमेंट्री की रिलीज पर लगेगी रोक?

-मंत्रालय की ओर से जारी लेटर के बाद डॉक्यूमेंट्री की रिलीज को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि फिलहाल मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को डॉक्यूमेंट्री की रिलीज रोकने या उसकी तारीख आगे बढ़ाने का कोई आदेश नहीं दिया है। प्लेटफॉर्म से केवल शिकायत में उठाए गए सवालों पर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

-इस मामले में अब नेटफ्लिक्स के जवाब का इंतजार है। मंत्रालय का लेटर डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए लागू आचार संहिता के तहत शिकायतों के निपटारे से जुड़े तीन स्तरीय तंत्र की ओर भी ध्यान दिलाता है।

सुकेश चंद्रशेखर के वकील ने क्यों जताई डॉक्यूमेंट्री पर आपत्ति?

-सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक का कहना है कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कई आपराधिक मामलों की सुनवाई अभी अदालत में चल रही है। इनमें कथित 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली और जेल से जुड़े मामले भी शामिल हैं। वकील के मुताबिक राउज एवेन्यू कोर्ट में मकोका के तहत दर्ज मामले में फिलहाल अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर 2026 को होनी है।

-वकील का तर्क है कि जब मुकदमों की सुनवाई और गवाहों की गवाही अभी पूरी नहीं हुई है, तब सुकेश चंद्रशेखर की जिंदगी और उनसे जुड़े विवादों पर डॉक्यूमेंट्री रिलीज करना निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार को प्रभावित कर सकता है। उनका कहना है कि डॉक्यूमेंट्री के जरिए घटनाओं का एक पक्ष ही जनता के सामने आने की आशंका है, जबकि अदालत में अभी इन मामलों पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

नेटफ्लिक्स और इंडिया टुडे को भेजा कानूनी नोटिस

-अनंत मलिक ने इस मामले में नेटफ्लिक्स एंटरटेनमेंट सर्विसेज इंडिया, नेटफ्लिक्स इंक., इंडिया टुडे ग्रुप, डॉक्यूमेंट्री के दोनों निर्देशकों और कार्यकारी निर्माता को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में मांग की गई है कि डॉक्यूमेंट्री की रिलीज और उसके ट्रेलर को तब तक रोका जाए, जब तक संबंधित आपराधिक मामलों में अभियोजन पक्ष के गवाहों की गवाही पूरी नहीं हो जाती।

-वकील ने नेटफ्लिक्स और इंडिया टुडे को नोटिस का जवाब देने के लिए 72 घंटे का समय दिया था। साथ ही चेतावनी दी गई है कि मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने की स्थिति में दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

sukesh chandrashekhar

बिना पक्ष सुने कहानी दिखाने का लगाया आरोप

-कानूनी नोटिस में डॉक्यूमेंट्री की सामग्री को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। वकील का आरोप है कि इसमें सुकेश की किशोरावस्था से लेकर अब तक की जिंदगी को दिखाने की बात कही गई है, लेकिन इसकी जानकारी मुख्य रूप से मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री से जुटाई गई है। उनके मुताबिक इस सामग्री की अदालत में न्यायिक जांच नहीं हुई है।

-नोटिस में ये भी दावा किया गया है कि डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली टीम ने सुकेश या उनके कानूनी प्रतिनिधियों से संपर्क नहीं किया। साथ ही उनके नाम, तस्वीर, आवाज और निजी जीवन से जुड़ी कहानी के इस्तेमाल के लिए अनुमति भी नहीं ली गई।

-वकील का कहना है कि सुकेश फिलहाल दिल्ली की मंडोली जेल में न्यायिक हिरासत में हैं और अपनी बात सीधे डॉक्यूमेंट्री निर्माताओं या दर्शकों के सामने रखने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में उनका पक्ष जाने बिना कहानी पेश करना उचित नहीं है। नोटिस में 20 अगस्त 2026 को सुनाई गई एक सजा का भी जिक्र किया गया है, जिसे अपील के अधीन बताया गया है। वकील का दावा है कि सुकेश से जुड़े अन्य मामलों में अभी दोषसिद्धि नहीं हुई है।

ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्री और निष्पक्ष सुनवाई पर फिर छिड़ी बहस

-सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री को लेकर उठा विवाद एक बार फिर इस सवाल को सामने लाता है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामले अदालत में लंबित होने के दौरान उसकी जिंदगी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री किस हद तक दिखाई जा सकती है।

-एक तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की रचनात्मक स्वतंत्रता और दर्शकों को जानकारी देने का अधिकार है, तो दूसरी तरफ किसी आरोपी के निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार और निर्दोषता की धारणा का भी सवाल है। फिलहाल इस पूरे विवाद में नेटफ्लिक्स के जवाब और आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। डॉक्यूमेंट्री की तय रिलीज तारीख 18 दिसंबर 2026 है लेकिन क्या यह तय समय पर दर्शकों के सामने आएगी, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+