Trump Immigration Policy: पैसे खर्च कर इन देशों में मिल जाती है नागरिकता, लिस्ट में कौन-कौन से देश का नाम?
Trump Immigration Policy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नागरिकता के लिए एक खास योजना लेकर आए हैं। इस योजना के मुताबिक अगर आप US में बसना चाहते हैं तो आप एक निश्चित पैसा देकर गोल्ड कार्ड ले सकते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, हम एक गोल्ड कार्ड बेचने जा रहे हैं। ये ग्रीन कार्ड से भी बेहतर कार्ड है। हम इस कार्ड की कीमत 5 मिलियन डॉलर(43,56, 48,000) रखेंगे और यह आपको ग्रीन कार्ड के साथ-साथ कई और सुविधाएं भी देगा। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में अमीरों को बसाने के लिए ये प्लान बनाया है। गोल्ड कार्ड योजना के जरिए लोगों को 5 मिलियन डॉलर(43,56, 48,000) रुपए देने पर अमेरिका की नागरिकता मिल जाएगी।

अमेरिका में नागरिकता लेने की प्रक्रिया तो आप जान गए लेकिन क्या आपको पता है कि, दुनिया में कई और देश हैं जहां पर लोग पैसा देकर नागरिकता हासिल कर सकते हैं। चलिए आज आपको अपने इस रिपोर्ट में बताएंगे कि दुनिया के किन देशों में पैसा देकर नागरिकता हासिल की जा सकती है।
अमेरिका (America)
अमेरिका गोल्ड कार्ड के जरिए अब नागरिकता देने जा रही है। इस योजना के तहत दुनिया का कोई भी व्यक्ति 5 मिलियन डॉलर(43,56, 48,000 रुपए) देकर अमेरिकी नागरिक बन सकता है।
पुर्तगाल (Portugal)
पुर्तगाल का गोल्डन वीजा पाने के लिए उस देश में विभिन्न सेक्टरों में 5 लाख यूरो यनी कि लगभग 4.5 करोड़ रुपए का निवेश करना होता है। जिसके बाद आप पुर्तगाल में नागरिक के तौर पर रह सकते हैं।
कनाडा (Canada)
कनाडा में Investor Visa Program और Quebec Immigrant Investor Program के जरिए नागरिकता पाने का विकल्प है। यहां की नागरिकता लेने के लिए आपको 2 करोड़, 26 लाख रुपए उस देश में निवेश करना होगा।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: भारतीय को बुलाकर नौकरी देता है ये देश, लिस्ट में कनाडा का भी नाम शामिल
ग्रीस (Greece)
ग्रीस में भी नागरिकता लेने के लिए आपको वहां पर निवेश करना होगा। रियल स्टेट और अन्य बिजनेस में 2.50,000 यानी की लगभग 2.28 करोड़ का निवेश कर ग्रीस की नागरिकता प्राप्त की जा सकती है।
तुर्की (Türkiye)
तुर्की में भी नागरिकता लेने के लिए आपको निवेश के जरिए पैसा खर्च करना होगा। अगर आप इस देश के विभिन्न तरह के बिजनेस में 3 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च करते हैं तो आप तुर्की की नागरिकता ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: दुनिया के इन देशों में नहीं देना पड़ता है टैक्स, जानिए लिस्ट में किस-किस देश का नाम शामिल












Click it and Unblock the Notifications