मंदिर में पैसे बांटने लगे ईशान किशन, देखते ही देखते आ गई भीड़, वायरल हुआ वीडियो
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ एक अलग वजह से चर्चा में हैं। झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे ईशान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज मंदिर में पैसे चढ़ाते और पुजारियों को नकदी देते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ उनके आसपास जमा होने लगी। देखते ही देखते कई लोग ईशान के करीब पहुंचने की कोशिश करने लगे।
वायरल वीडियो में ईशान किशन सबसे पहले मंदिर के दानपात्र में पैसे डालते दिखाई देते हैं। इसके बाद वह वहां मौजूद पुजारियों को भी नकदी देने लगते हैं। ईशान को इस तरह पैसे बांटते देख आसपास मौजूद लोग भी उनके करीब आने लगे। कुछ लोग उनसे पैसे लेने की कोशिश करते नजर आए।

इस दौरान धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती चली गई और भारतीय क्रिकेटर लोगों के बीच घिर गए। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को लेकर क्रिकेट फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे
वह शुक्रवार 27 नवंबर को झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे थे। वह गुरुवार देर रात अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ देवघर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
ईशान ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के साथ देश की सफलता और अपने क्रिकेट करियर के लिए भी प्रार्थना की। उनका बाबा बैद्यनाथ मंदिर से पुराना धार्मिक जुड़ाव रहा है और वह पहले भी यहां दर्शन के लिए आ चुके हैं।
न्यूजीलैंड दौरे पर थे ईशान किशन
भारतीय टीम के साथ ईशान किशन न्यूजीलैंड दौरे पर थे, टेस्ट सीरीज से पहले वह वापस लौट आए थे। अब उनका अगला असाइनमेंट श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज होने वाली है। न्यूजीलैंड से टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलकर लौटने के बाद श्रीलंका से खेलेगी।।


Click it and Unblock the Notifications
