Samantha Ruth Prabhu की डिलीवरी में आई थी ऐसी दिक्क्त, घबराया परिवार, बच्चे के जन्म के 9 दिन बाद सामने आया सच
Samantha Ruth Prabhu: साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं। 19 नवंबर 2026 को दोनों ने अपने बेटे देव का स्वागत किया। हालांकि बेटे के जन्म की खुशखबरी से पहले परिवार को कुछ ऐसे पल भी देखने पड़े थे, जब हर कोई सामंथा और बच्चे की सलामती को लेकर परेशान हो गया था। अब राज निदिमोरू की आंटी और मशहूर सिंगर डॉ. शोभा राजू ने सामंथा रुथ प्रभु की डिलीवरी से जुड़ा एक अहम किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने शुरुआत में एक्ट्रेस के लिए सी-सेक्शन की सलाह दी थी, जिसके बाद पूरा परिवार चिंता में आ गया था।
स्कैन में सामने आई थी ऐसी बात, बढ़ गई थी परिवार की चिंता
फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. शोभा राजू ने बताया कि डिलीवरी से पहले सामंथा रुथ प्रभु के एक स्कैन में पता चला था कि बच्चे की अम्बिलिकल कॉर्ड (गर्भनाल) उसके गले के चारों ओर लिपटी हुई है। इस जानकारी के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हो गए थे। हालांकि बाद में डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा सामान्य रूप से मूवमेंट कर रहा है और उसकी स्थिति ठीक है। ये सुनकर परिवार को थोड़ी राहत जरूर मिली थी लेकिन डिलीवरी को लेकर चिंता बनी हुई थी।

डॉक्टरों ने दी C-Section की सलाह, तो घबरा गए राज
-शोभा राजू ने बताया कि परिवार के लिए मुश्किल घड़ी उस समय आई, जब लंच के दौरान राज निदिमोरू का फोन आया। राज ने बताया कि डॉक्टरों ने सामंथा की डिलीवरी के लिए सी-सेक्शन यानी ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने की सलाह दी है।
-ये खबर सुनते ही परिवार के लोग परेशान हो गए। सभी ने सामंथा रुथ प्रभु और होने वाले बच्चे की सलामती के लिए प्रार्थना शुरू कर दी। शोभा राजू के अनुसार परिवार के सदस्य करीब 25 से 30 मिनट तक लगातार प्रार्थना करते रहे। इस दौरान हर किसी को राज के अगले फोन का इंतजार था।
नॉर्मल डिलीवरी से हुआ बेटे देव का जन्म
परिवार की चिंता के बीच राज निदिमोरू का दोबारा फोन आया और उन्होंने ऐसी खबर दी, जिससे सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राज ने बताया कि सामंथा रुथ प्रभु ने नॉर्मल डिलीवरी के जरिए बेटे को जन्म दिया है। शोभा राजू ने बताया कि ये खबर सुनते ही परिवार ने राहत की सांस ली। सामंथा और उनका बेटा देव दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने इस पूरे अनुभव को ईश्वर का आशीर्वाद बताया और कहा कि परिवार के लिए इससे बड़ी खुशी कुछ नहीं हो सकती कि मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
देव के लिए मंदिर, दरगाह और चर्च पहुंचीं राज निदिमोरू की बहन
-बेटे के जन्म के बाद राज निदिमोरू के परिवार में जश्न का माहौल है। इसी बीच राज की बहन शीतल ने मुंबई के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाकर नवजात बच्चे के लिए प्रार्थना की। वह सिद्धिविनायक मंदिर, हाजी अली दरगाह और सेंट माइकल्स चर्च पहुंची थीं।
-शीतल ने इन जगहों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने देव के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की है। उनकी इच्छा है कि देव बड़ा होकर सभी धर्मों का सम्मान करे और हर इंसान से प्रेम करे। उन्होंने सामंथा और राज को माता-पिता बनने के नए सफर के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं।
कब और कहां हुई थी सामंथा रुथ प्रभु-राज निदिमोरू की शादी?
सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी। दोनों ने कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी मंदिर में बेहद निजी समारोह में एक-दूसरे का हाथ थामा था। दोनों की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी और साथ काम करते हुए उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। सामंथा और राज ने वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' और 'सिटाडेल: हनी बनी' में साथ काम किया है। अब शादी के करीब एक साल बाद दोनों के घर बेटे देव के आने से उनकी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications
