World Top 10 Richest Countries: ये है दुनिया के 10 सबसे अमीर देश, जानिए भारत किस नंबर पर?
World Top 10 Richest Countries: भारत दुनिया में विकासशील देशों की श्रेणी में आता है। भारत सबसे तेजी से बढ़ रही इकोनॉमी वाले देश में शामिल है। लेकिन पर कैपिटा इनकम के मामले में भारत अभी कई देशों से पीछे है।
दुनिया के कई बड़े देश जिनका GDP बहुत ज्यादा है लेकिन वे फिर भी टॉप-5 देश में शामिल नहीं हैं। भारत, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देश भी पर कैपिटा इनकम के मामले में टॉप लिस्ट में नहीं हैं। चलिए इस रिपोर्ट में हम जानते हैं पर कैपिटा इनकम के मामले दुनिया के टॉप 10 देश कौन-कौन से हैं और भारत का स्थान कौन सा है।

प्रति व्यक्ति आय के आधार पर दुनिया के 10 सबसे अमीर देश
-
लक्जमबर्ग- 154910 डॉलर
-
सिंगापुर- 153610 डॉलर
-
मकाओ एसएआई- 140250 डॉलर
-
आयरलैंड- 131550 डॉलर
-
कतर- 118760 डॉलर
-
नॉर्वे-106540 डॉलर
-
स्विट्जरलैंड-98140 डॉलर
-
ब्रुनेई दारुस्सलाम- 95040 डॉलर
-
गुयाना- 91380 डॉलर
-
अमेरिका- 89680 डॉलर
भारत किस स्थान पर है
भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में बहुत पीछे है। Forbes द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत का स्थान दुनिया के 100 सबसे निचले देशों में शामिल है। भारत साल 2025 में लगभग 200 देशों में 124वें स्थान पर है।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: Indian ड्राइविंग लाइसेंस से इन देशों में कर सकते हैं ड्राइव, लिस्ट में अमेरिका भी शामिल
क्या होता है प्रति व्यक्ति आय?
किसी देश या भौगोलिक क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कितनी आय अर्जित की जाती है। उसे प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) कहते हैं। साधारण भाषा में प्रति व्यक्ति आय किसी देश, राज्य, नगर या अन्य क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों के एवरेज इनकम होती है।
इसकी गणना करने के लिए हम उस देश की GDP को उसकी कुल जनसंख्या से भाग देते हैं। प्रति व्यक्ति आय जिस देश की जितना अधिक होता है उस देश को उतना ही समृद्ध माना जाता है।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: भारतीय को बुलाकर नौकरी देता है ये देश, लिस्ट में कनाडा का भी नाम शामिल












Click it and Unblock the Notifications