PM Modi US Visit: Elon Musk से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी- एलन मस्क के परिवार से मिलकर खुशी हुई
PM Modi US Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज गुरुवार को मुलाकात होने वाली है। ट्रंप के अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी की ट्रंप के साथ ये पहली मुलाकात है। डोनाल्ड ट्रंप से मिलने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलन मस्क से मिलने वाले हैं।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस पहुंचे। ब्लेयर हाउस में एलन मस्क ने अपने तीनों बच्चों के संग पीएम मोदी से की मुलाकात। एलन मस्क अपने तीनों बच्चों के साथ पहुंचे, जिसे बहुत अहम रूप से देखा जा रहा है। पीएम मोदी को एलन मस्क ने एक गिफ्ट भी दिया।

एलन मस्क से किन मुद्दों पर हुई बात?
एलन मस्क और उनके परिवार से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा एलन मस्क और उनके परिवार से मिलना और अलग-अलग विषयों पर बात करना मेरे लिए खुशी का क्षण था। थी। पीएम मोदी ने कहा वाशिंगटन डीसी में मस्क के साथ कई मुद्दों पर बात हुई। कुद मुद्दों पर एलन मस्क काफी भावुक नजर आए। उन्होंने बताया हम दोनों के बीच बातचीत अंतरिक्ष, गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और नवाचार. मैंने सुधार और 'न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन' को आगे बढ़ाने की दिशा में भारत देश के प्रयासों के बारे चर्चा हुई।
तुलसी गबार्ड से भी पीएम मोदी ने की मुलाकात
एक्स के मालिक एलन मस्क से मुलाकात से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मिले। इस चर्चा में खुफिया सहयोग को मजबूत करने और आतंकवाद से निपटने पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिससे दोनों देशों के बीच गहरे होते द्विपक्षीय संबंधों पर प्रकाश डाला गया। मोदी ने गबार्ड को अमेरिका की शीर्ष खुफिया अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई भी दी।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मिले पीएम मोदी
वहीं रात में नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की। गुरुवार की रात वाल्ट्ज वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस पहुंचे जहां पर पीएम मोदी ठहरे हुए हैं। एनएसए माइक वाल्ट्ज के साथ सार्थक बैठक हुई।
डिफेंंस, सुरक्षा समेत इन मुद्दों पर हुई बात
इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने कहा- "वह हमेशा भारत के महान मित्र रहे हैं। रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण पहलू हैं और हमने इन मुद्दों पर शानदार चर्चा की। एआई, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की प्रबल संभावना है।"
Had a very good meeting with @elonmusk in Washington DC. We discussed various issues, including those he is passionate about such as space, mobility, technology and innovation. I talked about India’s efforts towards reform and furthering ‘Minimum Government, Maximum Governance.’ pic.twitter.com/7xNEqnxERZ
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2025
#WATCH | Tesla CEO Elon Musk arrives at Blair House in Washington, DC, for a bilateral meeting with PM Narendra Modi. pic.twitter.com/gcVGjHU7b6
— ANI (@ANI) February 13, 2025












Click it and Unblock the Notifications