टैरिफ वॉर के बीच पीएम मोदी और ट्रंप की हो सकती है मुलाकात, जानिए कब और कहां होगी द्विपक्षीय बैठक

Modi Trump meeting: अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाली यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संभावित मुलाकात हो सकती है, जिसमें दोनों नेता व्यापार, टैरिफ और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातचीत करेंगे।

यह बैठक भारत-यूएस संबंधों में हालिया तनाव के बीच खास महत्व रखती है। साथ ही, पीएम मोदी विश्व के अन्य प्रमुख नेताओं से भी उच्चस्तरीय वार्ताएं करेंगे, जिनमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल हो सकते हैं।

Modi Trump meeting

पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप

सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलें और उन्हें अक्टूबर में भारत में आयोजित होने वाले QUAD शिखर सम्मेलन का निमंत्रण दें। अगर यह मुलाकात सफल होती है, तो यह दोनों नेताओं की पिछले सात महीनों में दूसरी अहम बैठक होगी। हालांकि, व्यापार और टैरिफ को लेकर दोनों देशों के बीच हालिया समय में मतभेद बढ़े हैं, जिससे द्विपक्षीय संबंधों में तनाव देखने को मिला है। ऐसे में यह बैठक दोनों पक्षों के लिए महत्वपूर्ण संवाद का मौका साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें Trump Modi Cold War: 35 मिनट की कॉल ने कैसे बदल दी कैमिस्ट्री? ट्रंप के फोटो गेम पर मोदी का मास्टर स्ट्रोक!

टैरिफ को लेकर भारत-अमेरिका में तनाव जारी

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनाव काफी बढ़ता जा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर रूस से तेल आयात करने का आरोप लगाते हुए कुल 50% टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जिसमें से आधा हिस्सा पहले ही लागू हो चुका है और बाकी 27 अगस्त से लागू होगा। भारत ने इस पर पलटवार करते हुए कहा है कि अमेरिका भी रूस से कई अहम चीजें खरीदता है, इसलिए यह आरोप एकतरफा और गैर-जिम्मेदाराना हैं। इस मुद्दे ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को तनावपूर्ण बना दिया है और फिलहाल बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिशें जारी हैं।

ट्रंप और पुतिन के बीच होगी अहम बैठक

भारत 15 अगस्त को ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली अहम बैठक पर खास नजर रखे हुए है, जहां तीन साल से चले आ रहे युद्ध को खत्म करने की बात होगी। ऐसे वक्त में प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका का दौरा और ट्रंप से उनकी संभावित मुलाकात दोनों देशों के लिए बड़ा राजनीतिक और कूटनीतिक मौका माना जा रहा है। यह मुलाकात रिश्तों को नई दिशा देने और महत्वपूर्ण मसलों पर बातचीत के लिए जरूरी साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ के बिगड़े बोल, सिंधु नदी के पानी को रोकने पर भारत को दी कड़ी गीदड़भभकी, क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+