पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ के बिगड़े बोल, सिंधु नदी के पानी को रोकने पर भारत को दी कड़ी गीदड़भभकी, क्या कहा?
Pakistan water threat to India: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को एक बार फिर गीदड़भभकी दी है। उन्होंने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर भारत सिंधु नदी का पानी रोकने की कोशिश करता है तो उसे पाकिस्तान की एक बूंद पानी भी नहीं मिलेगी।
यह बयान ऐसे वक्त आया है जब भारत-पाकिस्तान के बीच जल विवाद चरम पर है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भी भारत को पानी के बांध न बनाने की गीदड़भभकी दी थी। शहबाज ने कहा, 'अगर आप हमारे पानी को रोकने की धमकी देते हैं, तो पाकिस्तान की एक बूंद भी नहीं छिनी जाएगी।'

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने क्या कहा?
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, 'मैं आज दुश्मन से कहना चाहता हूं कि अगर आप हमारे पानी को रोकने की धमकी देते हैं, तो ध्यान रखें कि आप पाकिस्तान की एक भी बूंद पानी नहीं छीन सकते।' उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत ऐसा करने का प्रयास करेगा, तो उसे ऐसा जवाब दिया जाएगा कि वह अपने कान पकड़कर रह जाएगा।
बिलावल भुट्टो ने भी दिया अजीबोगरीब बयान
भारत की कार्रवाई से पूरी तरह से कमजोर हो चुके पाकिस्तानी नेता और उनकी आतंकी सेना प्रमुख बार-बार भारत को गीदड़भभकी दे रहे हैं। शहबाज शरीफ के बयान के एक दिन बाद, पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जारदारी ने भी ऐसे ही कड़े बयान दिए और सिंधु जल संधि के निलंबन को सिंधु घाटी सभ्यता पर हमला बताया। उन्होंने धमकी दी कि अगर भारत उन्हें युद्ध के लिए मजबूर करता है, तो पाकिस्तान पीछे हटने वाला नहीं है। इन बयानों से साफ है कि पाकिस्तान तनाव बढ़ाकर अपनी कमजोरी छिपाने की कोशिश कर रहा है।
असीम मुनीर ने अमेरिका की धरती से उगला जहर
वहीं, फ्लोरिडा के टाम्पा में पाकिस्तानी डायस्पोरा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने कहा कि यदि भारत पानी की आपूर्ति रोकने के लिए बांध बनाएगा, तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा। 'हम इंतजार करेंगे कि भारत बांध बनाए, और जब वह ऐसा करेगा, तो हम उसे तबाह कर देंगे।'
भारतीय विदेश मंत्रालय का करारा जवाब
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से परमाणु दहशत फैलाने वाले इस तरह के बयान चिंता का विषय हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में सेना और आतंकवादी समूहों के घनिष्ठ संबंध परमाणु कमान और नियंत्रण की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाते हैं।
ये भी पढ़ें Pakistan: आसिम मुनीर पाकिस्तान के राष्ट्रपति बनेंगे या नहीं? आर्मी ने दिया फाइनल जवाब!
अमेरिका पर भी सख्त टिप्पणी
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस प्रकार की गैरजिम्मेदाराना बातें एक मित्र राष्ट्र की जमीन पर की गईं। भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह किसी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।
ये भी पढ़ें Pakistan से गलबहियां-मुनीर को तोहफा! क्या अमेरिका फिर पाल रहा नया 'ओसामा’? बलूच के कंधे से भारत पर निशाना?












Click it and Unblock the Notifications