कठुआ रेप कांड: UN के बाद ब्रिटेन की संसद ने कहा- ये भयावह से कम नहीं

लदंन। जम्मू कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप का मामला संयुक्त राष्ट्र के बाद अब ब्रिटिश लॉर्ड ऑफ हाउस में भी पहुंच गया है। ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में पाकिस्‍तान मूल के सांसद पीर मोहम्‍मद ने कठुआ दुष्‍कर्म व हत्‍या मामले के जरिए भारत सरकार की कड़ी आलोचना की है। पीर ने मानवाधिकारों के उल्लंघनकर्ताओं को न्याय के दायरे में लाने के लिए ब्रिटेन सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की।

kathua

ब्रिटेन सरकार की ओर से बैरोनेस स्टेडमैन स्कॉट ने कहा कि भारत का मजबूत लोकतांत्रिक ढ़ाचा है जो मानवाधिकारों का आश्वासन देता है। उन्होंने कहा, 'लेकिन हम मानते हैं कि इनके आकार और विस्तार को देखते हुए संविधान में निहित इन मूलभूत अधिकारों को लागू करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।' स्कॉट ने कहा कि ये मामले (बलात्कार और हत्या) भयावह से कम कुछ भी नहीं है और हमारी संवेदनाएं पीड़िता के परिवार के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि न्याय किया जाएगा।

इससे पहले यूएन जनरल सेक्रेटरी ने कठुआ गैंगरेप को 'भयावह' बताते हुए कहा था कि हमें उम्मीद है कि भारतीय अधिकारी अपराधियों को कानून के दायरे में लाएंगे ताकि बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या के मामले में उन्हें सजा दी जाए।

जम्मू कश्मीर के कठुआ में 10 साल की बच्ची का अपहरण करके साथ 4 दिनों तक 6 लोगों ने गैंगरेप को अंजाम दिया और उसके बाद मासूम की हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध को इंटरनेशनल मीडिया ने भी प्रमुखता से कवर किया है।

ये भी पढ़ें- आरक्षण पर शिवराज के मंत्री का बयान, 90% वाले की जगह 40% वाले को बैठाना देश के लिए घातक

ये भी पढ़ें- गैंगरेप पीड़िता के लिए इंसाफ मांगने सड़क पर उतरा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

ये भी पढ़ें- मशहूर डिजाइनर का विवादित बयान-पैंट उतारने से ऐतराज है तो छोड़ दो मॉडलिंग, चले जाओ मठ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+