Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आरक्षण पर शिवराज के मंत्री का बयान, 90% वाले की जगह 40% वाले को बैठाना देश के लिए घातक

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव ने आरक्षण पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि 'यदि योग्यता को दरकिनार कर के अयोग्य लोगों का चयन किया जाएगा, यदि 90 फीसदी वाले को बैठा दिया जाएगा और 40 फीसदी वाले की नियुक्ति की जाएगी तो यह देश के लिए घातक है।'

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव ने आरक्षण पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि 'यदि योग्यता को दरकिनार कर के अयोग्य लोगों का चयन किया जाएगा, यदि 90 फीसदी वाले को बैठा दिया जाएगा और 40 फीसदी वाले की नियुक्ति की जाएगी तो यह देश के लिए घातक है।' भार्गव ने कहा कि यह ब्राम्हण का नहीं प्रतिभा का अपमान है। राज्य की शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में मंत्री गोपाल ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तब एक चौथाई संसद-विधायक कर्मचारी अधिकारी हमारे वर्ग के थे अब मात्र 10 फीसदी हैं। अब इससे भी ज्यादा कम होते जा रहे हैं।

गोपाल ने कहा कि...

गोपाल ने कहा कि...

गोपाल ने कहा कि इसका कारण यह है कि पहले नीति थी, अब अनीति है। भार्गव ने कहा कि हर दल ब्राह्मण का समर्थन तो चाहती है पर उसे देना कुछ नहीं चाहती है। हम आज एक वोट बैंक बनकर रह गए हैं। जिस तरह से पहले दूसरी जातियां हुआ करती थींं पर वे सभी सरकार से कुछ ना कुछ मांग चुकी हैं लेकिन ब्राह्मण ने ऐसा कुछ नहीं किया। इस बयान पर हंगामा होने के बाद गोपाल ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कहीं भी आरक्षण शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है।

आरक्षण पर पीएम ने कहा था कि...

आरक्षण पर पीएम ने कहा था कि...

गौरतलब है कि बीते दिनों भारत रत्न भीमराव रामजी अंबेडकर की 127वीं जयंती से पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि दलितों के सम्मान और अधिकार के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। SC/ST मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट का गठन किया जा रहा है। सरकार ने कमिशन के गठन का निर्णय भी किया है। सरकार ओबीसी समुदाय में अति पिछड़ों को आरक्षण का और ज्यादा फायदा देना चाहती है। इसीलिए सब कैटिगरी बनाने के लिए कमिशन बनाया गया है।

कांग्रेस पर अफवाह फैलाने का आरोप

कांग्रेस पर अफवाह फैलाने का आरोप

उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैला सकती है, इस कोशिश की एक तस्वीर इस महीने की 2 तारीख को हम देख चुके हैं। कभी आरक्षण खत्म किए जाने की अफवाह फैलाना, कभी दलितों के अत्याचार से जुड़े कानून को खत्म किए जाने की अफवाह फैलाना, भाई से भाई को लड़ाने में कांग्रेस कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+