पाकिस्तानी संसद में नये आर्मी चीफ का गालियों से स्वागत, वायरल हुआ वीडियो, जानिए क्या कहा?
पाकिस्तान की संसद में सांसद भूल गए नए आर्मी चीफ का नाम दूसरे ने अमर्यादित भाषा का किया प्रयोग।
शहबाज शरीफ सरकार (shehbaz sharif Government) ने लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर (Asim Munir) को पाकिस्तान (Pakistan) का नया आर्मी चीफ नियुक्त किया है । इस दौरान पाक संसद में मौजूद सांसदों ने उन्हें मुबारकबाद दी। चर्चा के दौरान वहां एक ऐसा वाकया हुआ जिससे पाकिस्तान की मिट्टी पलीत हो गई। दरअसल चर्चा के दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपपी) के नेता नए आर्मी चीफ के नाम का गलत उच्चारण कर दिया। इसके बाद जो हुआ उससे पाकिस्तानी नेताओं के मिजाज और उनकी गंदी सोच की कलई खुल गई।

पाक संसद में गंदी बात...
संसद की कार्यवाही के दौरान पाकिस्तान के नए होने वाले आर्मी चीफ को नेताओं की तरफ से मुबारकबाद दी गई। इस दौरान पीपीपी के सांसद और ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नावेद आमिर जीवा (Naveed Aamir JEEVA) से बड़ी भूल हो गई। शायद उन्हें देश में क्या हो रहा है इसकी जानकारी ही नहीं थी। पाकिस्तान में आसिम मुनीर को नया आर्मी चीफ बनाए जाने का ऐलान कर दिया गया और पाकिस्तानी नेता को इसका जरा भी इल्म नहीं रहा। इसका ताजा उदाहरण उन्होंने असेंबली में पेश कर दिया। पीपपी नेता ने अपने संबोधन के दौरान आसिम मुनीर की जगह साहिर मुनीर कह दिया। इस पर सब हंस पड़े। इस दौरान उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें भी मुबारकबाद दी। हद तो तब हो गई जब आगे बैठे एक वरिष्ठ सांसद ने इस पर रिएक्शन देते हुए असंसदीय भाषा का प्रयोग कर दिया।

पाकिस्तान हुआ शर्मसार
वरिष्ठ सांसद ने संसद की कार्यवाही के दौरान जो कहा, उसे हम यहां लिख नहीं सकते। हालांकि, यह पाकिस्तान जैसे देश के लिए आम बात है। वहां के नेता तो सरेआम गाली-गलौज पर उतर आते हैं। वहीं, पाकिस्तान में विधायक, सांसदों को अपने देश के बारे में ही कोई खबर नहीं रहती। वे बेखबर बेसुध होकर सोए रहते हैं। इसका ताजा उदाहरण हमने पाक असेंबली में देख ही लिया। अब इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। अब लोग इसे मिम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं। इससे पाकिस्तान की साख को बट्टा लग गया है।

आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए सेनाध्यक्ष बनाए गए
बता दें कि,आसिम मुनीर को सेनाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा पाकिस्तान की सूचना प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने की । असीम मुनीर निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह लेंगे, जो 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। फिलहाल, आसीम मुनीर का नाम राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है जो महज एक औपचारिकता है. वहीं लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। सेना ने नियुक्तियों के लिए 6 शीर्ष लेफ्टिनेंट जनरलों के नाम भेजे गए थे, जिसमें असीम मुनीर का नाम भी था।

असीम मुनीर....
असीम मुनीर को सितंबर 2018 में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया था और बाद में उन्हें डीजी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के रूप में नियुक्त किया गया। उसके एक साल बाद फरवरी 2019 में पुलवामा में आत्मघाती हमला हुआ, जिसके परिणामस्वरूप सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। तभी से भारत और पाकिस्तान के बीच और तनाव बढ़ गया था। जानकारी के मुताबिक, मुनीर उस समय पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और सुरक्षा नीतियों को आकार देने के लिए सैन्य निर्णयकर्ताओं में शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications