पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव के दिन बंद रखा जाएगा इंटरनेट! हिंसा या इमरान.. किसे रोकना है मकसद?

Pakistan Election News: पाकिस्तान की केयरटेकर सरकार के केयरटेकर आंतरिक मंत्र डॉ. गोहर इजाज ने मंगलवार को कहा है, कि सरकार 8 फरवरी को इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने पर तभी विचार करेगी, जब उसे सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर किसी जिले या प्रांत से अनुरोध मिलेगा।

कार्यवाहक सूचना मंत्री मुर्तजा सोलांगी के साथ इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री ने कहा, कि "अभी तक, किसी भी स्थान पर इंटरनेट सेवाओं के निलंबन के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।" लेकिन, पाकिस्तानी मीडिया का दावा है, कि सरकार ने 8 फरवरी को चुनाव वाले दिन इंटरनेट को ब्लॉक करने का फैसला किया है।

pakistan election 2024

पाकिस्तान में चुनाव वाले दिन इंटरनेट बंद

इससे पहले, सोलांगी ने 8 फरवरी को इंटरनेट बंद करने की संभावना से इनकार करते हुए कहा था, कि स्थानीय प्रशासन के पास कानून और व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर इंटरनेट बंद करने का फैसला लेने का अधिकार है, हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा, कि अभी तक ऐसी कोई स्थिति रिपोर्ट नहीं की गई है।

लेकिन, पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कहना है, कि इमरान खान के समर्थक चूंकी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होते हैं और चुनाव वाले दिन वोटरों को इमरान खान को वोट देने के लिए इमोशनल अपील फैलाया जा सकता है, लिहाजा इंटरनेट को बंद करने पर विचार किए जा रहे हैं।

रविवार को कार्यवाहक बलूचिस्तान सूचना मंत्री जान अचकजई ने घोषणा की थी, कि चुनाव के दिन प्रांत के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

एजाज ने आज कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि सरकार बिना किसी जनहानि के शांतिपूर्ण चुनाव कराने का प्रयास कर रही है।

इजाज ने कहा, "सिंध में चुनावी माहौल उत्साह से भरा है और ऐसा नहीं लगता, कि किसी राजनीतिक दल की किसी दूसरे से दुश्मनी है।" उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान बलूचिस्तान में उम्मीदवारों के बीच कोई तनाव नहीं देखा.

उन्होंने कहा कि "हम सिंध में कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहते, क्योंकि सिंध में चुनाव लड़ने वाली पार्टियां एक-दूसरे को सालों से जानती हैं।"

गृह मंत्री ने कहा कि सरकार तीन लेयर में सुरक्षा मुहैया कराएगी और कमांडो को कम से कम समय में जवाब देने के लिए बलूचिस्तान में तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "पुलिस, नागरिक सशस्त्र बल और सेना वोटरों को सुरक्षा देगी। हम पाकिस्तान की अखंडता और स्वतंत्रता के खिलाफ किसी को भी भौंह उठाने नहीं देंगे।"

एजाज ने कहा, कि देश भर में 90,777 मतदान केंद्र हैं जिनमें से 40,000 से ज्यादा जगहों को सामान्य घोषित किया गया है। इस बीच, 20,985 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 16,766 को सबसे संवेदनशील घोषित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+