Pakistan नहीं सुधरेगा! मसूद अजहर के संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए जुटा रहा हथियार और ड्रोन
Pakistan News: आतंकियों को पनाह देने से लेकर उनके संगठनों को सहयोग देने की पाकिस्तान की पुरानी आदत रही है। मौजूदा पाकिस्तानी सरकार भी अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रही है। ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी मसूद अजहर बच गया, लेकिन उसके संगठन जैश-ए-मोहम्मद को भारी नुकसान हुआ है। उसके परिवार के ही 10 लोग भारतीय सेना की कार्रवाई में मारे गए थे। अब मसूद को फिर से ताकतवर बनाने और जैश को खड़ा करने में पाकिस्तान की सरकार जुट गई है। इसके लिए विदेशों से आधुनिक हथियार और ड्रोन मंगाए जा रहे हैं।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की साजिश दुनिया के सामने बेनकाब हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठनों को हाई-टेक हथियारों से लैस करने के लिए आईएसआई काम कर रहा है। खुफिया सूत्रों को मिले इनपुट के मुताबिक, जैश पारंपरिक हथियारों को छोड़कर क्वाडकॉप्टर और ड्रोन हासिल करने में जुटा है। इसके लिए आतंकियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

ISI और Pakistan Army कर रही है मदद
खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ISI की मदद से जैश ब्लैक मार्केट से मशीन गन, रॉकेट लॉन्चर और मोर्टार के सबसे लेटेस्ट वर्जन खरीद रहा है। अब तक जैश का मॉड्यूल रहा है कि कुल फंडिंग का 50 फीसदी हथियारों के खर्च का रहा है। अब पारंपरिक हथियारों के साथ लेटेस्ट ड्रोन और मारक क्षमता वाले हथियार खरीदे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Pakistan News: इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, बाहर आएंगे या नहीं?
जैश और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) दोनों के लिए ही ये खरीदारी हो रही है। जैश और टीटीपी के आपस में घनिष्ठ रिश्ते रहे हैं। टीटीपी ने भारत पर कई आतंकी हमले करने की कोशिश की है। इतना तो तय है कि ये आतंकी संगठन भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रचने के लिए खुद को और ताकतवर बनाना चाहते हैं।
Jaish को पाकिस्तान की सरकार भी करती है मदद
जैश की फंडिंग की बात करें, तो अब डिजिटल वॉलेट्स और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से संगठन के लिए सबसे ज्यादा फंडिंग हो रही है। इस फंडिंग में बड़ा हिस्सा इस्लामिक और गल्फ देशों से आता है। पाकिस्तान की सरकार और सेना ने कभी भी फंडिंग की बात स्वीकार नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में इसकी पुष्टि हो चुकी है कि इन आतंकी संगठनों को पाकिस्तान की सेना और सरकार दोनों का समर्थन रहा है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में रह रहे आतंक के आकाओं की नींद हराम कर दी है। अब ये संगठन खुद को और मजबूत करने की कोशिश में जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें: Pakistan Flood: बाढ़ से मर गए 657 लोग, लेकिन शरीफ चीनी विदेश मंत्री के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त












Click it and Unblock the Notifications