Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तर कोरिया ने किया अमेरिका की नाक में दम, किम ने कहा रूस के साथ हम, तड़ातड़ दागे रॉकेट्स

दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया है कि, उत्तर कोरिया के नवीनतम मिसाइल लॉन्च के फेल होने के कुछ दिनों बाद एक के बाद एक कई रॉकेट्स लांच किए हैं।

सियोल, मार्च 20: यूक्रेन युद्ध में पहले से ही परेशान चल रहे अमेरिका की उत्तर कोरिया ने नाक में दम कर दिया है और दक्षिण कोरिया ने कहा है कि, उत्तर कोरिया की तरफ से रॉकेट्स की बारिश कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण कोरिया ने कहा है कि, मिसाइल परीक्षण फेल होने के बाद उत्तर कोरिया की तरफ से रॉकेट्स की बारिश कर दी गई है।

उत्तर कोरिया ने दागे रॉकेट लॉन्चर

उत्तर कोरिया ने दागे रॉकेट लॉन्चर

दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया है कि, उत्तर कोरिया के नवीनतम मिसाइल लॉन्च के फेल होने के कुछ दिनों बाद उत्तर कोरिया ने हथियारों का परीक्षण करते हुए कम दूरी तक मार करने वाले कई रॉकेट लॉन्चर दागे हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, लेटेस्ट डेवलपमेंट उस वक्त हुआ है, जब उत्तर कोरिया जल्द ही अपने हथियारों के शस्त्रागार को मजबूत करने और संयुक्त राज्य अमेरिका पर रियायतें हासिल करने के लिए दबाव बनाने के लिए अपनी सबसे लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने की कोशिश कर सकता है।

‘बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करेगा’

‘बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करेगा’

पिछले बुधवार को दक्षिण कोरिया ने कहा था कि, उत्तर कोरिया के हवा में मिसाइल विस्फोट में ह्वासोंग-17 मिसाइल के कुछ हिस्से शामिल हैं, जो इसका सबसे बड़ा हथियार है। रविवार को, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि, उसने उत्तर कोरिया के पश्चिमी तट से कई रॉकेट लॉन्च सिस्टम से फायरिंग की संभावना का पता लगाया है। इसमें कहा गया है कि, दक्षिण कोरिया की सेना उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर करीब से नजर रखती है और अपनी तैयारी बनाए रखती है। वहीं, दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में विस्तार से बताया कि, "आज सुबह उत्तर कोरिया में गोले चलने की आवाजें आई हैं, जिसे कई रॉकेट लॉन्चर शॉट माना जा रहा है, और हमारी सेना संबंधित स्थिति की निगरानी कर रही थी और तैयारी की मुद्रा बनाए हुए थी।"

दक्षिण कोरिया में सनसनी

दक्षिण कोरिया में सनसनी

समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, उत्तर कोरिया की सेना ने दक्षिण प्योंगन प्रांत में एक अज्ञात स्थान से अपने पश्चिमी तट की ओर लगभग एक घंटे तक सुबह करीब 7.20 बजे चार रॉकेट चलाए हैं। जिसके बाद दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने प्रक्षेपणों को लेकर एक आपात उप-मंत्रालयी बैठक की है। बयान में कहा गया है कि, दक्षिण कोरिया अमेरिकी गठबंधन के साथ अपनी सुरक्षा को और मजबूत करने की कोशिश करेगा। आपको बता दें कि, राष्ट्रपति मून जे-इन का पांच साल का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है और उन्हें राष्ट्रपति-चुनाव यूं सुक येओल के नेतृत्व वाली एक नई रूढ़िवादी सरकार द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा।

जापान की तरफ भी दागी थी मिसाइल

जापान की तरफ भी दागी थी मिसाइल

आपको बता दें कि, इसी महीने उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में समुद्र की तरफ एक अज्ञात मिसाइल का परीक्षण किया था और दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने 5 मार्च को उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की पुष्टि करते हुए कहा था कि, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले एक स्पष्ट मिसाइल परीक्षण किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया का ये मिसाइल परीक्षण जापानी सागर में किया गया था और इस मिसाइल परीक्षण को मिलाकर पिछले दो महीने में उत्तर कोरिया 9वीं बार मिसाइल परीक्षण कर चुका है। वहीं, जापानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि, 'उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है, ज्यादा जानकारी का हम इंतजार कर रहे हैं।'

यूक्रेन युद्ध में रूस के साथ किम जोंग उन

यूक्रेन युद्ध में रूस के साथ किम जोंग उन

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद उत्तर कोरिया ने रूस का समर्थन किया था। उत्तर कोरिया ने यूक्रेन युद्ध पर रूस का समर्थन करते हुए अमेरिका की जमकर आलोचना की थी और उसके ठीक एक दिन के बाद बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण भी कर दिया था। उत्तर कोरिया ने रूस को समर्थन देते हुए कहा था कि, "यूक्रेन की घटना का मूल कारण संयुक्त राज्य अमेरिका की मनमानी है, जिसने सुरक्षा गारंटी के लिए रूस की वैध चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया है और केवल अपने प्रतिबंध अभियानों से चिपके रहते हुए वैश्विक आधिपत्य और सैन्य प्रभुत्व को बढ़ावा दिया है"।

सनकी फैसलों के लिए कुख्यात तानाशाह

सनकी फैसलों के लिए कुख्यात तानाशाह

आपको बता दें कि, किम जोंग उन अपने सनकी फैसलों के लिए कुख्यात हैं, और दिसंबर महीने में किम जोंग उन ने पिता किम जोंग इल की जयंती पर स्मारक और देश की सड़कों को सजाने के लिए मनपसंद फूल किमजोंगिलिया बेगोनिया खिलाने में नाकाम रहने पर कई मालियों को लेबर कैंप भेज दिया है।

हंसने पर लगाई थी पाबंदी

हंसने पर लगाई थी पाबंदी

दिसंबर 2021 में, उत्तर कोरिया ने पूर्व नेता किम जोंग इल की मृत्यु की 10वीं बरसी पर उत्तर कोरिया में नागरिकों पर 10 दिनों के लिए हंसने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस दौरान देश के लोग न तो हंस सकते थे और न ही शराब पी सकते थे। सरकारी आदेश में जनता को आदेश दिया गया था कि, जब तक उत्तर कोरिया किम जोंग इल की मृत्यु का शोक मना रहा है, तब तक वे खुशी वाली किसी गतिविधि में शामिल न हों।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+